Delhi Mausam : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया 2 मई तक कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - (Delhi Weather Update) दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, जब तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए। यह अचानक बदलाव दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत देने के लिए तो अच्छा था, लेकिन इससे कईं (IMD Weather) समस्याओं का सामना भी करना पडा़। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।
हालांकि, बारिश जैसी कोई बड़ी घटना होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से 2 मई तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। दिल्ली में हल्के बादलों (imd rain alert) की आवाजाही के साथ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है -
आंधी के कारण उड़ानें प्रभावित -
बता दें कि दिल्ली के मौसम बदलाव के कारण शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से रवाना हुईं। दरअसल, दिल्ली में शनिवार को आई धूल भरी आंधी ने एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवाओं और धूल के कारण कई विमानों को एयरपोर्ट पर उतरने से रोका गया।
इससे कई विमानों को हवा में ही इंतज़ार करना पड़ा, जिससे (IMD Rainfall Alert) उनके पीछे आने वाले विमानों की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों के समय की जानकारी एयरलाइंस से पहले ही ले लें, ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड -
राजधानी दिल्ली (delhi mausam update) के लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं और शनिवार को उनकी मुसीबत और बढ़ गई। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे गर्म दिन था। इस भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।
हालांकि बाद में मौसम ने करवट बदली और हल्के बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली। हवा में हल्की ठंडक महसूस हुई जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
27 अप्रैल को मौसम का रहेगा ये हाल -
दिल्ली (delhi ka mausam) में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से दिल्ली के मौसम में बदलाव नजर आएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे दिल्ली वालों को लू से राहत मिलेगी। तापमान में भी मामूली कमी देखने को मिलेगी।
बता दें कि इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। कभी-कभी हवा की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है। मौसम के इस बदलाव से वाकई दिल्ली के लोगों को राहत मिलेगी।
तेज हवाएं चलने का अनुमान -
दिल्ली (delhi mausam update) में आने वाले दो दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 28 अप्रैल को हवा की गति धीमी रहेगी लेकिन 29 अप्रैल से 2 मई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 अप्रैल को हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
लू से राहत के आसार -
दिल्ली के निवासियों के लिए इस हफ्ते लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले हफ्ते में 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक, दिल्ली में तीन से चार दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह हवा दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। तेज हवाएं लू के प्रकोप को कम करने के साथ तापमान में मामूली गिरावट ला सकती हैं।