home page

Delhi Weather : दिल्ली में बदलेगा मौसम, IMD ने 14 राज्यों में जारी किया अलर्ट

Delhi Weather update : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में आगमी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं -  
 | 
Delhi Weather : दिल्ली में बदलेगा मौसम, IMD ने 14 राज्यों में जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (Delhi Ka Mausam)। गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान 45 डिग्री तक पहुँच गया है, जिससे दिन और रात दोनों में ही लोगों को बेचैनी का सामना करना पड रहा है। कई क्षेत्रों में अब रातें भी दिन की तरह गर्म रहती हैं, जिससे लोगों को सुकून नहीं मिल (snowfall update) पा रहा है। लेकिन इस बात पर ध्यान दें कि अभी तो अप्रैल का महीने है यानी मई की गर्मी तो अभी बाकि है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में लू का अहसास होने लगा है। आइए जानते हैं, देशभर में मौसम का क्या हाल है -

यह गर्मी लोगों के लिए बेहद परेशानी का सबब बन गई है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और अगर बाहर निकलना ही पड़े तो धूप से बचने के लिए छाते या टोपी (delhi ka mausam kaisa rahega) का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत दे सकता है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होने की संभावना है और गर्मी का प्रकोप जल्द ही वापस आ सकता है।

दिल्ली में आज से शुरू होगा लू का दौर -

राजधानी दिल्ली में आज 25 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

यह गर्मी की तेज लहर होगी, जिससे लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है। अगले दिन 26 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन यह राहत लंबे समय के लिए नहीं होगी इसलिए लोगों को भीषण गर्मी से झुझने के लिए सतर्क रहना होगा। 

इन 14 राज्यों में लू अलर्ट -


मौसम विज्ञान स्काईमेट के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। विशेष रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान बताया गया है।

इस लू से लोगों को सेहत से जुडी कईं परेशानियों का सामना करना पड सकता है, लू से बचने के लिए लोगों को हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, बिहार, ओडिशा और गंगा-पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी दर्ज की जा सकती हैं। 

कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना -


मौसम विभाग (weather update) ने बताया है कि असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें हो सकती हैं।