home page

Delhi Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया 28 मार्च तक के मौसम का हाल

Delhi Weather : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। ऐसे में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में यूपी में बारिश (weather forecast) होने वाली है। बारिश की वजह से यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का अहसास थोड़ा कम होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 
 | 
Delhi Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया 28 मार्च तक के मौसम का हाल 

HR Breaking News - (today weather forecast)। अभी सिर्फ मार्च का महीना ही बिता है, लेकिन लोगों को मार्च में ही गर्मी का अहसास होने लग गया है। दिल्ली में तो गर्मी (Weather Update 22 March 2025) लोगों को परेशान कर रही है। इसके अलावा लोगों को लू का भी सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की शुरुआत होने वाली है। बारिश की वजह से यहां पर तापमान में भी गिरावट (Temperature drop) देखने को मिलेगी। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी डिटेल।

मौसम ने एक बार फिर बदली करवट-


राजधानी में मौसम (Weather Forecast) ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पर 26 और 27 मार्च तक बादल छाएं रहने वाले हैं। इसके अलावा यहां पर तेज हवाएं भी चल सकती है। दिल्ली में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर तक रहने वाली है। इसके साथ ही यहां के तापमान (mausam Ki khabar) में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अब मार्च में तापमान के 40 डिग्री के पार पहुंचने की उम्मीद थोड़ी कम हो गई है।

कल ऐसा रहा मौसम का हाल-


मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान (Delhi weather forecast) 32.8 डिग्री तक रहने का पुर्वामान लगाया जा रहा है। यह तापमान समान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा है। 


हवा में नमी का स्तर (aaj ka mausam) 24 से 84 प्रतिशत तक रहा है। लोदी रोड का न्यूनतम तापमान महज 14.8 डिग्री रहा। यहां दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही। वहीं पालम का अधिकतम तापमान महज 31.2 डिग्री, पूसा का 31.1 डिग्री, मयूर विहार का 31.2 डिग्री, गुरुग्राम का 31 डिग्री और गाजियाबाद का 31.7 डिग्री रहा।

आज दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD alert for Delhi) के मुताबिक शनिवार को यहां पर आसमान साफ रहने वाला है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रहने के आसार है। 23 से 25 मार्च के बीच आसमान साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान तेज धूप (Delhi temprature today) लोगों को परेशान करेगी। 


अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री और न्यूनतम 15 से 19 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 26 और 27 मार्च को आंशिक बादल छाएं रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान (Maximum temp. in delhi) 35 से 38 और न्यूनतम 17 से 20 डिग्री तक रहने की उम्मीद ह‌ै।

पहाड़ों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-

स्काईमेट के मुताबिक पहाड़ों पर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (western disturbance) के असर की वजह से तापमान में भी बढ़ौत्तरी देखने को मिल रही है। पहाड़ों में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने वाला है। 
इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी (Temp. hike today) देखने को मिल सकती है। अब तक मार्च का महीना लगभग साफ ही रहा है। सामान्य रूप से इस महीने में 19.1 एमएम बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन इस साल अब तक सिर्फ 2 एमएम तक ही बारिश हुई है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम-

25 से 28 मार्च के बीच मौसम (Delhi me aaj ka mausam) के बारे में बात करें तो यहां पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों की ओर से गुजर सकती है। इसकी वजह से 26 और 27 मार्च को इसका प्रभाव मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों और तराई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। 


हालांकि, इस अवधि के दौरान उत्तर भारत (UP weather today) के मैदानी क्षेत्रों सहित दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद हैं। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

वीकेंड पर बढ़ सकता है प्रदुषण-

फिलहाल दिल्ली में हवाएं काफी हद तक कमजोर हो चुकी हैं। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि वीकेंड (Weakend weather forecast) पर प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खराब रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआई 144 रहा है। 

फरीदाबाद का 75, गाजियाबाद का 216, ग्रेटर नोएडा का 97, गुरुग्राम का 165 और नोएडा (Noida wather update) का 92 रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को प्रदूषण सामान्य स्तर पर रहने वाला है। इसके बाद 23 मार्च को यह खराब स्तर पर आ सकता है। 24 मार्च को यह एक बार फिर से सामान्य स्तर पर पहुंच सकता है।