home page

Delhi Weather : दिल्ली में कब आएगा मॉनसून, IMD ने जारी किया अपडेट

IMD Rain Alert : राजधानी दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। अब जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने वाली है। बीते कई दिनों से केलर में मानसूनी बारिश हो रही है। चलिए जानते हैं दिल्ली में कब तक मानसून दस्तक देगा। 

 | 
Delhi Weather : दिल्ली में कब आएगा मॉनसून, IMD ने जारी किया अपडेट

HR Breaking News - (weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम कूल बना हुआ है। मई का महीना खत्म होने वाला है और इस बार खास गर्मी नहीं पड़ी है। मई महीने के शुरूआत से ही बीच बीच में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

 

 

दिल्ली में इस दिन आएगा मानसून - 

 

 

IMD ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मई महीना खत्म होते ही बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट है।


 हालांकि यह मॉनसूनी (Monsoon Update) बारिश नहीं है। वहीं इस बार केरल में मानसून समय से पहले पहुंचा है और अब मुंबई पर मेहरबान है। ऐसे में आईएमडी ने दिल्ली में मॉनसून आगमन को लेकर बताया है की कब दस्तक देगा। आईये जानते हैं -

इस बार होगी ज्यादा बारिश - 

IMD ने पहली बार उपखंड-वार (Sub-Division Wise) बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली उपखंड में इस मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह लंबी अवधि के औसत (LPA) का 114 प्रतिशत होगा।

200 प्रतिशत से ज्यादा बारिश - 

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग (weather Update) ने बताया है कि इस बार राजधानी में मॉनसूनी बारिश सामन्य से अधिक होगी। IMD के अपडेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की सटीक तारीख बताना अभी जल्दबाजी होगी, भले ही यह दक्षिणी और पश्चिमी भारत में जल्दी आ गया हो।


 उत्तर-पश्चिमी भारत में मॉनसून (Monsoon Update) से पहले के सीजन (मार्च से मई) में सामान्य से कम कुल बारिश (88.8 मिमी बनाम सामान्य 109.9 मिमी) हुई है, फिर भी दिल्ली में इस दौरान असाधारण रूप से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 188.9 मिमी बारिश दर्ज की,जो सामान्य 58.8 मिमी से 200 प्रतिशत ज्यादा है।

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस मॉनसून में देश में LPA का 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश (LPA का 92-108 प्रतिशत) होने का अनुमान है, मॉनसून कोर जोन (मुख्य रूप से मध्य भारत) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जून से सितंबर महीने में कहां कितनी होगी बारिश - 

IMD ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि जून से सितंबर 2025 के दौरान,देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों और उत्तर-पूर्वी भारत के कई इलाकों को छोड़कर। दिल्ली-NCR के लिए,बारिश का वितरण असमान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, जबकि क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। 


मौसम विभाग (IMD mausam update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, फिलहाल,मॉनसून महाराष्ट्र,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। हालांकि,IMD ने अभी तक दिल्ली में मॉनसून (Delhi Monsoon) के आगमन को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है, क्योंकि दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्से अभी कवर होने बाकी हैं। दिल्ली में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 28 जून है।
 

News Hub