Delhi winter : दिल्ली में इस दिन धुंध देगी दस्तक, जानिये यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान में कब से शुरू होगी सर्दी
Weather Update : देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश का दौर थम गया है और अब कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में ठंडी हवाएं चल रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। अब सुबह और शाम को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब (Haryana-punjab mausam) और राजस्थान में किस दिन से सर्दी की शुरूआत होगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (kal ka mausam)। मानसून की विदाई सभी राज्यों से हो चुकी है। अब मौसम साफ बना हुआ है और ठंड बढ़ने लगी है। कहा जाता है कि दिवाली के त्योहारों के बाद सर्दियों की शुरूआत हो जाती है। अब दिवाली नजदीक है और सर्दी बढ़ने लगी है। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (weather Update) ने बताया है कि राजधानी दिल्ली में कब से सर्दी और धुंध की शुरूआत होगी।
19 अक्टूबर को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Mausam update) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि छोटी दिवाली यानी रविवार को देश की राजधानी में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध देखने को मिलेगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहेगा। 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जानिये कहां होगी बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप खिली रहेगी। इससे मौसम काफी सुहावना महसूस होगा। हल्की गर्मी का अहसास होगा, लेकिन शाम और रातें ठंडी होने लगेंगी। हरियाणा (Haryana Mausam), पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार (Bihar Weather Update) जैसे राज्यों में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, इन बादलों के छाने से कहीं भी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, इन सभी इलाकों में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
48 घंटे में बदलेगा मौसम -
पहाड़ी राज्यों में मौसम की बात करें तो यहां मौसम बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। यह बर्फबारी मैदानी इलाकों में भी ठंडक का अहसास बढ़ाएगी। अगले 48 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश (MP Mausam Update), विदर्भ, कोंकण, गोवा और मुंबई जैसे पश्चिमी तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश इन क्षेत्रों में मौसम को थोड़ा नम बना सकती है।
दक्षिण भारत में होगी बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसमी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। तमिलनाडु, केरल (Kerala Mausam), कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में घने बादल छाए रहने और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -
IMD ने बताया है कि कल उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में मौसम कैसा रहेगा राज्य में मौसम सामान्य है, लेकिन ठंड की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन, यानी दिवाली के बाद, सुबह और शाम के समय काफी ठंड महसूस होगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरे की चादर दिखाई दे सकती है। इससे लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ सकता है।
बिहार में बदला मौसम -
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार (Bihar Mausam update) में फिलहाल एक से दो दिन तक आंधी और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होगा, लेकिन अधिकांश भागों में ठंडी हवाएं मौसम को तरोताजा रखेंगी। अगले 2 दिन तक, यानी दिवाली तक, राजधानी पटना, गया, सीवान, समस्तीपुर, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और भागलपुर समेत कई अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
