हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख की सब्सिडी
HR Breaking News (Haryana tractor subsidy) हरियाणा में सरकार की तरफ से हर वर्ग के किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। अब ट्रैक्टर खरीद पर भी किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर ₹300000 की सब्सिडी मिलेगी। खेत में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर यह सब्सिडी दे रही है।
यह मिलेगा योजना मे लाभ (Haryana News Update)
योजना के अनुसार 45 हॉर्स पावर या इससे अधिक क्षमता का ट्रैक्टर खरीदने वाले पात्र किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को यह आर्थिक सहायता दी जाएगी। किसान इसके लिए 15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
जानें सब्सिडी लेने के लिए क्या करना होगा (Subsidy for Tractor in Haryana)
किसानों को इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इस समय किसानों की फैमिली आईडी होनी जरूरी है। वहीं कृषि योग्य जमीन का भी ब्योरा दर्ज करना होगा। साथ में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य किया गया है। इसका आवेदन करते हुए जमीन से संबंधित मालिकाना हक का भी प्रमाण पत्र या फिर घोषणा पत्र अपलोड करना पड़ेगा।
ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से होगा चयन (Online Draw in Haryana)
प्रक्रिया में किसानों को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से लाभ दिया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से चयनित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की देखरेख में इस प्रक्रिया के किसान आवेदको को लाभ दिया जाएगा। यहां किसानों की भी मौजूदगी होगी।
15 दिन के अंदर ट्रैक्टर खरीद कर बिल जमा करना होगा (Tractor Subsidy Scheme in Haryana)
योजना के अनुसार योजना के लिए चयनित होने वाले किसानों को 15 दिन के अंदर ट्रैक्टर खरीदना होगा और उसका बिल संबंधित डीडीए या फिर एएई कार्यालय में जमा करना होगा। किसान विभाग या पोर्टल पर पंजीकृत अनुमोदित निर्माता की सूची में से अपने पसंद का ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। बता दें कि यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने पिछले 5 साल में ट्रैक्टर खरीद पर किसी प्रकार का अनुदान नहीं लिया है। यानी इस योजना का लाभ 5 वर्ष में एक बार ही लिया जा सकता है। हर साल इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।
