किसानों को मिलेगा छिलका रहित जौ की 2 नई किस्मों का बीज, 12 से 15 अक्टूबर तक यहां होगा वितरण
HR Breaking News : (agriculture news) देश भर में खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से भी नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब रबी सीजन (Rabi season 2026-27) की तैयारी कर रहे किसानों के लिए एक और नया अपडेट सामने आया है बताया गया है कि किसानों को अब जौ का बिना छिलके वाली किस्म का DWRB 244 का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। जानकारी सामने आई है कि भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान संस्थान करनाल (Indian Institute of Wheat and Barley Research, Karnal) में 12 से 15 अक्टूबर तक इस बीच का वितरण किया जाएगा। अगर आप भी नई किस्म का यह बीज (new variety of seeds) लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तय की गई तारीख को पहुंचकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
करनाल DWR के निदेशक डॉ ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि पिछले साल जारी की गई छिलका रहित जौ की DWRB 223 किस्म का बीज भी किसानों को दिया जाएगा। जानकारी सामने आई है कि बीज सिर्फ उन किसानों को ही मिलेगा जिन्होंने IWBRO Seed Portal पर अपना पंजीकरण करवाया है और इन दोनों किस्म की उत्पादन क्षमता तकरीबन 18 क्विंटल प्रतिएकड़ है। इस जौ को दलिया के साथ रोटी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। DWRB 244 की बिजाई हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी की जा सकेगी।
गेहूं की नई किस्म का बीज भी करवा जाएगा उपलब्ध (Seeds of a new wheat variety)
जो के साथ द्वारा द्वारा गेहूं की नई किस्म का बीज (new wheat variety) भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इने DBW 327 और DBW 372 शामिल है। DBW 327 में एक एकड़ में तकरीबन 30 क्विंटल और DBW 372 से 28 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की क्षमता बताई गई है।
कम पानी वाले इलाके के लिए उपयोगी
जिन इलाकों में पानी की समस्या (Water problem areas) बनी रहती है उनमें भी यह दोनों किस्म उनमें काफी ज्यादा उपयोगी है। कृषि क्षेत्र में बदलते जलवायु और पानी की उपलब्धता को देखते हुए इस बार किसानों के लिए इस तरह की किस्म का चुनाव करना खास महत्व रखेगा। कम पानी में बेहतरीन उत्पादन (Excellent yield with less water) देने और अधिक तापमान सहन करने वाली किस्म की प्राथमिकता देना रबी सीजन (Rabi season) में जोखिम कम करने की रणनीति हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी नई किस्म का बीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तय की गई तारीख पर पहुंच सकते हैं।
