hrbreakingnews.com

Gehu ka Bhav 04 November 2026 : गेहूं की कीमतों में 90 रुपये तक की मंदी, MSP से ऊपर भाव, देखें सभी राज्यों की लिस्ट

Gehu ka Bhav 04 November 2026 :गेहूं की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से गेहूं बाजार में तेजी दर्ज की जा रही थी। दरअसल मंडियों में बढ़ती बिकवाली और विदेशी बाजार में कमजोर मांग के चलते भाव में नरमी आई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव

 
Gehu ka Bhav 04 November 2026 : गेहूं की कीमतों में 90 रुपये तक की मंदी, MSP से ऊपर भाव, देखें सभी राज्यों की लिस्ट

HR Breaking News - गेहूं के भाव में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 4 नवंबर 2026 को गेहूं बाजार में गिरावट आई है। विदेशी बाजार की गिरावट और बढ़ती बिकवाली के चलते गेहूं के भाव नीचे आए हैं।

 

 

 

दिल्ली मंडी में गेहूं की कीमत - 


आज दिल्ली मंडी में गेहूं की कीमत (wheat Rate) 3060 रुपए से 3050 प्रति क्विंटल रही है। गेहूं के भाव में 5 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते 29 से 30 अक्टूबर को गेहूं का भाव 3175 प्रति कुंतल तक पहुंच गया था जिसके बाद लगातार इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। नजफगढ़ मैं गेहूं की कीमत 2900 रुपए प्रति क्विंटल है और नरेला में गेहूं का भाव 2900 रुपए क्विंटल के आसपास चल रहा है।


मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव - 

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव (MP gehu ka Rate) मिला-जुला रहा है। एमपी की देवास मंडी में गेहूं की कीमत ₹2500 से ₹3000 प्रति क्विंटल के बीच है। उज्जैन मंडी में गेहूं का भाव 2700 रुपए से 3100 रुपए प्रति क्विंटल है। सीहोर मंडी में गेहूं की कीमत 2850 रुपए से ₹2900 प्रति क्विंटल है। गंजबासौदा मंडी में गेहूं 2800 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

मंदसौर की मंडी में गेहूं की कीमत (gehu ki kimat) 2925 रुपए क्विंटल है। डबरा मंडी में 2830 से 2950 रुपए क्विंटल, खंडवा मंडी में 2900 रुपए प्रति क्विंटल, सोयतकलां में 2675 से 2950 रुपए क्विंटल, इटारसी में 2750 से 2850 रुपए क्विंटल, करेली मंडी में 2600 से 2932 रुपए प्रति क्विंटल चल रही है। मध्य प्रदेश में निकले भाव पर गेहूं की खरीदारी जारी है। 

राजस्थान की मंडियों में गेहूं का रेट - 


राजस्थान की मंडियों में गेहूं का भाव (Rajasthan gehu Mandi rate) ज्यादा नहीं बदला है। यहां कोटा मंडी में 2850 से 2930 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। बूंदी मंडी में 2950 रुपए प्रति क्विंटल, श्रीगंगानगर मंडी में 2750 से 2810 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। अच्छी क्वालिटी के रेट ज्यादा डाउन नहीं आए हैं जिस भाव को सपोर्ट मिल रहा है। 


उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव - 


उत्तर प्रदेश की मंडी (UP gehu ka Bhav) में गेहूं की क्वालिटी के अनुसार भाव अलग-अलग है। हरदोई की मंडी में गेहूं की कीमत 2700 रुपए प्रति क्विंटल, सीतापुर मंडी में 2725 रुपए क्विंटल, शाहजहांपुर मंडी में 2680 रुपए क्विंटल, गोंडा मंडी में 2710 रुपए क्विंटल, तिलहर मंडी में 2680 रुपए क्विंटल, बुलंदशहर में 2750 रुपए क्विंटल, ललितपुर में 2650 से ₹2675 क्विंटल, औरैया में₹2700 क्विंटल, बहराइच-लखीमपुर मंडी में 2720 रुपए क्विंटल, अलीगढ़ मंडी में 2800 रुपए क्विंटल, एटा मंडी में ₹2800 क्विंटल, इटावा मंडी में 2680 रुपए क्विंटल, डिबाई मंडी में 2825 रुपए क्विंटल, अतरौली में 2850 क्विंटल, बिल्सी मंडी में 2800 बहजोई मंडी में ₹2800 प्रति क्विंटल गेहूं का भाव चल रहा है।

गुजरात और महाराष्ट्र मंडी में गेहूं का भाव - 


गुजरात और महाराष्ट्र की मंडी में गेहूं की कीमत (maharashtra mandi update) ₹3000 क्विंटल के आसपास चल रही है। गुजरात के राजकोट मंडी में 2900 से 3100 प्रति क्विंटल और जूनागढ़ मंडी में गेहूं का कोई कारोबार नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में भी आज गेहूं की खरीद बिक्री नहीं हुई है। इन क्षेत्रों में फिलहाल गेहूं का भाव सामान्य रहा है।

देशभर में गेहूं की कुल आवक 54,605 बोरी -


देशभर की मंडियों (gehu mandi bhav) में आज गेहूं की कुल आवक 54,605 बोरी रही है। मध्य प्रदेश की मंडी में 29,625 बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडी में 166,50 बोरी, राजस्थान की मंडी में 4,580 बोरी, दिल्ली में 1750 बोरी और गुजरात में 2000 बोरी रही है। कुल आवक 54605 बोरी की हुई है।

8 दिन में गेहूं 125 रुपये सस्ती - 


जम्मू लाइन पर 26 अक्टूबर को गेहूं का भाव (gehu ka bhav) 3205 रुपए था, जो अब कम होकर 4 नवंबर को 3080 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। यानी 8 दिन में 125 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। नवंबर के महीने में आता मैदे की मांग तेज रहती है जिसके चलते आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। 


आने वाले दिनों में गेहूं में आ सकती है तेजी - 


एक्सपर्ट के अनुसार, निर्यात को की खरीद ,पोल्ट्री सेक्टर में खपत और एथेनॉल (ethanol) कंपनियों की खरीद बाजार को सपोर्ट दे सकती है। बांग्लादेश के खरीददार एक्टिव हो गए हैं, लेकिन वास्तविक व्यापार अभी हुआ नहीं है। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।