hrbreakingnews.com

Gehu ka Bhav 05 November 2026 : गेहूं की कीमतों में 135 रुपये की बड़ी गिरावट, 7 दिन में 210 रुपये गिरी कीमत

Gehu ka Bhav 05 November 2026 : गेहूं के बाजार में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई दिनों से जारी तेजी के बाद आज गेहूं की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसलिए एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो आए दिन गेहूं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। अब सवाल यह उठता है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतें किस दिशा में ट्रेड करेंगी चलिए खबर में जानते हैं।

 
Gehu ka Bhav 05 November 2026 : गेहूं की कीमतों में 135 रुपये की बड़ी गिरावट, 7 दिन में 210 रुपये गिरी कीमत

HR Breaking News - गेहूं उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल लंबे समय के बाद गेहूं के बाजार में गोता लगाया है। पिछले एक हफ्ते में गेहूं की कीमतों में 210 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि आज 5 नवंबर 2026 को गेहूं (gehu ka bhav) 135 रुपए क्विंटल सस्ती हुई है।


पंजाब मंडी भाव - 


पंजाब की मंडी में आज 25000 टन गेहूं का आवंटन हुआ है, जबकि 24995 टन गेहूं का उठान किया गया है। अधिकतम भाव 3200 रुपए क्विंटल और न्यूनतम भाव 2830 रुपए क्विंटल रहा है।


हरियाणा मंडी भाव - 


हरियाणा की मंडी में 12,000 टन गेहूं का आवंटन हुआ और 12,000 टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। मंडी में अधिकतम भाव 2,995 क्विंटल रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 2740 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया है। 


उत्तर प्रदेश मंडी भाव - 


उत्तर प्रदेश की मंडी (UP Mandi Gehu Bhav) में आज 8000 टन गेहूं का आवंटन हुआ है और 8000 टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। मंडी में अधिकतम भाव 2019 रुपए क्विंटल रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 2803 रुपए क्विंटल रिकॉर्ड किया गया। 

कर्नाटक मंडी भाव - 

कर्नाटक की मंडी में 5000 टन गेहूं का आवंटन हुआ और 5000 टन गेहूं का उठान हो चुका है। आज मंडी में न्यूनतम गेहूं का भाव 2834 रुपए क्विंटल रहा है, जबकि अधिकतम भाव 3324 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। 

मध्य प्रदेश मंडी भाव - 


मध्य प्रदेश की मंडी (mandi bhav) में 6000 टन गेहूं का आवंटन हुआ है और 6000 टन गेहूं का उठान हो चुका है। आज गेहूं का न्यूनतम रेट 2,830 रुपए क्विंटल रहा है, जबकि अधिकतम भाव 3,110 रुपए क्विंटल चल रहा है। 


राजस्थान मंडी भाव - 


राजस्थान की मंडी (rajasthan gehu mandi) में 4000 टन गेहूं का आवंटन हुआ और 4000 टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। अधिकतम भाव 3127 रुपए क्विंटल रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 2876 रुपए क्विंटल रहा। 


पश्चिम बंगाल मंडी भाव - 


पश्चिम बंगाल की मंडी (mandi bhav) में 3500 टन गेहूं का आवंटन हुआ है और 3500 टन गेहूं का उठान भी हो चुका है। आज मंडी में गेहूं का अधिकतम रेट 3005 रुपए क्विंटल रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 2944 रुपए क्विंटल दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र मंडी भाव - 


महाराष्ट्र की मंडी में 2100 टन गेहूं (wheat price) का आवंटन हुआ है, जबकि 2096 टन गेहूं का उठान हो चुका है। अधिकतम भाव 3350 रुपए क्विंटल रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 2919 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।


बिहार मंडी भाव - 


बिहार की मंडी में आज (bihar mandi rate) 1200 टन गेहूं का आवंटन हुआ है और 1100 टन गेहूं का उठान हो चुका है। अधिकतम भाव 2930 रुपए क्विंटल रहा, जबकि न्यूनतम कीमत 2807 रुपए क्विंटल दर्ज की गई है।


दिल्ली मंडी भाव - 


दिल्ली की मंडी (Delhi Mandi Bhav) की बात करें तो यहां 5,000 टन गेहूं का आवंटन हुआ है और 5,000 टन गेहूं का उठान हो चुका है। न्यूनतम भाव 2989 प्रति क्विंटल रहा है, जबकि अधिकतम भाव 3041 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गेहूं में 370 रुपये की बड़ी गिरावट - 


आज 5 नवंबर को गेहूं की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट पंजाब की मंडी (punjab mandi bhav) में 370 रुपए प्रति क्विंटल आई है, जबकि मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश की मंडी में गेहूं 310 रुपए क्विंटल सस्ती हुई है। तेलंगाना मंडी में 220, छत्तीसगढ़ की मंडी में 181, महाराष्ट्र मंडी में 165 और राजस्थान की मंडी में 135 गेहूं का रेट डाउन आया है, जबकि बिहार की मंडी में गेहूं 8 रुपये क्विंटल महंगी हुई है और हिमाचल मंडी में केवल 2 रुपये की तेजी देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल की मंडियों में गेहूं का भाव स्थिर रहा है, जबकि अन्य राज्यों की मंडी में पिछली बार की नीलामी से रेट कम रहा है जिसकी वजह से बाजार पर दबाव बना हुआ है। 


आने वाले दिनों में गेहूं महंगी होगी या सस्ती ? 


एक्सपर्ट के अनुसार, गेहूं की कीमतों (gehu ka bhav) में अचानक आई गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। दरअसल कम भाव पर सरकारी गेहूं उपलब्ध होने से मिलन की हाजिर खरीददारी काम हो गई है। वहीं मंडियों में गेहूं की आवक कम हुई है जिसकी वजह से व्यापारियों के स्टॉक पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में गेहूं की कीमत किस दिशा में जाएगी। यह सरकार के उठान और अगली नीलामी की बोली से तय होगा।