home page

Gehu ka Rate : तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच बढ़ी गेहूं की कीमत

Wheat Rate Today : रबी का सीजन चल रहा है और गेहूं की फसल तैयार हो रही है। इस बीच मौसम ने करवट बदली है। बीते एक दो दिन से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है वहीं कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। ऐसे में गेहूं की कीमतें (Wheat Price) सातवें आसमान पर जा पहुंची है। गेहूं में आई अचानक तेजी के बाद किसान उम्मीद कर रहे हैं कि यह तेजी मार्च से अप्रैल तक बनी रहे। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी का भाव- 

 | 
Gehu ka Rate  : तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच बढ़ी गेहूं की कीमत

HR Breaking News - (Gehu ka Bhav)। इस समय अंतरराष्ट्रीय और थोक बाजारों में गेहूं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लगभग सी मंडियों में गेहूं की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर जा पहुंची है। पिछले कई दिनों से गेहूं (Gehu Mandi Bhav) में बढ़ौतरी हो रही है। आज 27 जनवरी 2026 को गेहूं में बंपर उछाल आया है। इससे किसान के चेहरे खिल गए हैं। वहीं अभी तक कुछ किसानों ने गेहूं का स्टॉक किया हुआ है वह और तेजी का इंतजार कर रहे हैं। 

गेहूं के रेट बढ़ने से जहां किसानों को फायदा हो रहा है तो वहीं उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। इस समय गेहूं से बने सभी तरह के खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं। दिल्ली और कई बड़े शहरों में आटे के रेट में भी उछाल आया है। 


आने वाले दिनों में कहां तक जाएगा गेहूं का रेट -

 


गेहूं की कीमतों (Wheat rate Hike) में हो रही बढ़ौतरी को देखते हुए बाजार जानकारों का कहना है कि अभी बाजारों में नई गेहूं आने में दो से तीन महीने का समय है। ऐसे में सप्लाई में कमी के चलते आने वाले दिनों में रेट और बढ़ सकते हैं। हालांकि, गेहूं में हल्की (Gehu ka Bhav) बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस समय सभी मंडियों में गेहूं MSP से ऊपर बिक रही है। 

राजकोट मंडी 
गेहूं भाव 2500 से 3000 

श्री गंगानगर मंडी 
गेहूं नेट भाव 2630
 


पटना मंडी 
गेहूं 2% छूट भाव 2760
सिवानी मंडी 
गेहूं भाव 2580 

बिल्सी मंडी
गेहूं भाव 2600


इटावा मंडी
गेहूं भाव 2480

औरैया मंडी
गेहूं भाव ₹2500

बहराइच मंडी
गेहूं भाव 2535

सियाना बुलंदशहर मंडी 
गेहूं भाव 2620 

औरंगाबाद मंडी 
गेहूं लोकल भाव 2550 से 2575 

दिल्ली (Delhi Mandi Bhav)

एमपी लाइन गेहूं का भाव 2800
यूपी लाइन गेहूं का भाव 2800
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2800
डबरा मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2570
बहजोई मंडी 
गेहूं भाव ₹2600