hrbreakingnews.com

2 लाख 88 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में सरकार ने डाले 9,880 करोड़ रुपये

Farmers News :किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई प्रयत्न कर रही है। अभी देशभर की मंडियों में धान खरीद जारी है। इस दौरान सरकार समयबद्ध तरीके से भुगतान कर रही है। हाल ही में सरकार की ओर से 2 लाख 88 हजार किसानों (Farmers News) के अकाउंट में 9,880 करोड़ रुपये ट्रांस्फर किए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 
 
2 लाख 88 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में सरकार ने डाले 9,880 करोड़ रुपये

HR Breaking News (Farmers News) सरकारी की ओर से देशभर में कई योजनाएं चलाई जाती है। सरकार की ओर से अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती है। अब धान खरीद (Dhan Ki Kharid) को लेकर किसानों के खाते में सरकार की ओर से 9,880 करोड़ रुपये डाले गए हैं। अब 2 लाख 88 हजार से ज्यादा किसानों के अकाउंट में राशि डाल दी गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

15 नवंबर तक जारी रहेगी धान खरीद


सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) का कहना है कि धान खरीद (dhaan kharid) 15 नवंबर तक 278 मंडियों में जारी रहने वाली है। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रदेश सरकार समय पर भुगतान भी सुनिश्चित कर रही है।अब तक 2 लाख 88 हजार 102 किसानों के अकाउंट में 9,880 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

 

मंत्री ने ली खरीद व्यवस्थाओं की जानकारी 


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा (Agriculture Minister Shyam Singh Rana) की ओर से बीते दिनों महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी, नारनौल और अटेली अनाज मंडियों का दौरा किया गया है। मंत्री की ओर से खरीद व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली गई है। उन्होंने मौके पर ही मौजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों, कर्मियों, किसानों और आढ़तियों से इस बारे में वार्तालाप की है। ऐसे में उन्होंने किसानों (Farmers News) की समस्याओं को भी सुना है।

मंडियों से अब तक हुआ इतना उठान 


मंडियों में अब तक 43.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी (purchase of paddy) की जा चुकी है। शुक्रवार को किसानों को 198.66 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अभी भी लगभग 237.24 करोड़ का भुगतान बाकी है। अभी तक प्रदेश की मंडियों में किसान 48.41 लाख मीट्रिक टन धान लेकिन पहुंच गए हैं, जिसमे से 38.91 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है।