धान उत्पादक किसानों के खाते में सरकार ने डाले 29.98 करोड़ रुपये
HR Breaking News (paddy producing farmers News) धान उत्पादक किसानों को MSP के अंतर्गत 29.98 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जहां एक ओर धान की खरीद (dhaan ki kharid) और भुगतान में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर बाजरे की सरकारी खरीद नहीं होने के चलते किसान आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं। खबर में जानिए अब तक धान की कितनी खरीद हुई है।
किसानों ने फसल बिक्री के लिए कटवाएं गेट पास
बता दें कि अब तक 5,547 किसानों ने फसल बिक्री के लिए गेट पास (Gate pass for crop sale) कटवा दिए हैं। मंडियों में 24,248.50 टन धान की नीलामी की जा चुकी है। वहीं, 14,476.01 टन धान की उठान हुई है। साल 2026-27 के लिए राज्य में धान का संभावित उत्पादन (production of paddy) 1.50 लाख टन है, जिसकी तुलना में अब तक 24.60 प्रतिशत धान मंडियों में पहुंच गया है।
बीते दिनों मंडियों में पहुंचा इतना धान
हिसार की मंडियों में अब तक धान की आवक (Arrival of paddy in Hisar Mandis) 36,823.19 टन हुई है, जिसमे से 22,305.64 टन की सरकारी खरीद हुई हे और धान उत्पादक किसानों को MSP के तहत 29.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बीते दिनों मंडियों में 1,673.20 टन धान पहुंचा है।
हिसार की मंडियों में बाजरे की बिक्री
बाजरे की बात करें तो हिसार की मंडियों में अब तक 11,639.66 टन बाजरा (Millet in markets of Hisar) पहुंचा है, लेकिन इसकी नीलामी सिर्फ 68.40 टन हुई है। बाजरे की उठान 32 प्रतिशत हो पाई है। हिसार में बाजरे का अनुमानित उत्पादन(Estimated production of millet) 28,089.19 टन हुआ है, जिसकी तुलना में 41.40 प्रतिशत बाजरा मंडियों में पहुंच गया है।
बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई है, जिसके चलते बाजरा खुली बोली के जरिए बेचा रहा है। बाजरा उत्पादक किसानों को अब तक MSP के तहत भुगतान नहीं किया गया है।
