hrbreakingnews.com

हरियाणा में किसानों के लिए ग्रीन अमोनिया बनेगी यूरिया का विकल्प, 2100 एकड़ में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Haryana Farmers Updates : किसानों के लिए यूरिया की बढ़ती जरूरत पर गौर करते हुए ग्रीन अमोनिया यूरिया का बेस्ट ऑप्शन बन रहा है। हाल ही में सरकार की ओर से 2100 एकड़ में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत 2100 एकड़ में ग्रीन अमोनिया को मिट्‌टी (Haryana Farmers Updates) में मिलाया जा रहा है। खबर में जानिए कि ग्रीन अमोनिया को कैसे खेतों में डाला जा रहा है।
 
हरियाणा में किसानों के लिए ग्रीन अमोनिया बनेगी यूरिया का विकल्प, 2100 एकड़ में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

HR Breaking News (Haryana Farmers) हरियाणा के किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। किसानों के लिए यूरिया की बढ़ती जरूरत और खाद को बेहतर प्रबंधन के बीच अब ग्रीन अमोनिया (green ammonia) को ऑप्शन के तौर पर रखने की तैयारी की जा रही है। अब यह किसानों के लिए बेहतर ऑप्शन बनकर उभर रहा है। इसके लिए 7 जिलों में 2100 एकड़ में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

ऊझा में लगा 34 एकड़ में प्लांट 


ICAR के पायलट प्रोजेक्ट (ICAR pilot projects) के अंतर्गत हरियाणा के 7 जिलों में 2100 एकड़ में ग्रीन अमोनिया को मिट्टी में मिलाया जा रहा है, जिनमें पानीपत, कुरुक्षेत्र,करनाल, सिरसा, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले का नाम शामिल है। हर एक जिले में 300 एकड़ का मकसद तय किया गया है। पानीपत के हथवाला, ऊझा, छाजपुर और सिवाह में जमीन को चिन्हित किया है। हथवाला में 66 और ऊझा में 34 एकड़ में प्लांट लगाया जा चुका है।

 

नाइट्रोजन की जरूरत का लगेगा सही पता


प्रोजेक्ट के तहत गेहूं और सरसों के फसल का परीक्षण कर यह यह पता लगाया जाने वाला है कि इससे नाइट्रोजन की जरूरत (need for nitrogen) कितनी पूरी होती है। इसे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में किसान यूज कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के समन्वयक का कहना है कि परंपरागत यूरिया में तकरीबन 46 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है और अमोनिया में इसकी मात्रा लगभग 82 प्रतिशत है।

 

ग्रीन अमोनिया के यूज का चलेगा सही पता 


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है। प्लांट से वैज्ञानिक फसल की बढ़ोतरी, गेहूं की ऊपज, नाइट्रोजन यूज दक्षता और उत्पादन लागत का रिकॉर्ड (production cost record) भी तैयार करेंगे। यह आकलन होगा कि ग्रीन अमोनिया के यूज से यूरिया की कितनी बचत होगी। हालांकि तकनीक की वास्तविक उपयोगिता, फसल उत्पादन पर प्रभाव के नतीजे के बाद में आएंगे।

किस वर्ष कितनी हुई यूरिया की खपत


कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से 10 जून तक राज्य में 356806 टन यूरिया की खपत (urea consumption) हुई है। बीते वर्ष यह  300774 टन थी। 1 साल में 56032 टन बढ़ोतरी हुई है। बीते वर्ष 48,673 टन डीएपी का यूज हुआ था। इस साल यह 54485 टन पहुंची। 


2021-22 में पानीपत में यूरिया की खपत (Urea consumption in Panipat) 79392 टन हुई है। 2022-23 में 80187 टन और 2023-24 में 86245 टन, 2024-25 में 91144 टन और 2025-26 में 95,329 टन हुई है।