hrbreakingnews.com

Guar Bhav : किसानों की चांदी, इस मंडी में सबसे महंगा बिक रहा ग्वार 

Aaj ka Mandi Bhav : ग्वार की कीमतों में अचानक बंपर तेजी आई है। अमेरिका में ग्वार की मांग बढ़ने से बाजारों में ग्वार का भाव रॉकेट की स्पीड से दौड़कर हाईलेवल पर जा बैठा है। बीते दिनों 3 से 4 हजार रुपये क्विंटल बिकने वाला ग्वार (Guar ka rate) 6 से 8 हजार रुपये क्विंटल तक बिक रहा है। वहीं देश की कुछ प्रमुख मंडियों में ग्वार का रेट 8 हजार रुपये क्विंटल से भी ऊपर है। आईये जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव - 

 
Guar Bhav : किसानों की चांदी, इस मंडी में सबसे महंगा बिक रहा ग्वार 

HR Breaking News - (Guar Mandi Rate)। ग्वार उत्पादक किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हाल ही में ग्वार की कीमतों में बंपर उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्वार की डिमांड बढ़ने से इसमें तेजी देखने को मिल रही है। बाजारों में ग्वार की कम आवक और तेज सप्लाई के चलते रेट तेजी से रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक मंडियों में ग्वार (Guar Today Mandi Bhav) की नई फसल नहीं पहुंचती है उतने समय तक रेट और भी बढ़ सकते हैं। 

हरियाणा मंडी में ग्वार का रेट - 


आज हरियाणा के हिसार जिले की हांसी मंडी में ग्वार का भाव (Haryana Mandi Bhav) 6000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। वहीं सिरसा की एलानाबाद मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 4642 रुपये क्विंटल हो गया है और अधिकतम भाव 5250 रुपये प्रति क्विंटल तक गया है। ग्वार की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले ही ग्वार ने लंबी छलांग लगाई थी। लेकिन अब एक बार फिर से ग्वार के रेट में गिरावट आई है। 


मध्य प्रदेश मंडी में ग्वार की कीमत - 

मध्य प्रदेश की मंडी में ग्वार (MP Guar Rate) 2500 से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। आज 10 फरवरी को बुरहानपुर की मंडी में ग्वार का न्यूनतम रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहा है और अधिकतम भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। श्योपुर की विजयपुर में ग्वार का भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। इसके अलावा, ग्वालियर की डबरा  मंडी में ग्वार 3555 रुपये से 3690 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। 


दिल्ली मंडी में ग्वार की कीमत  -

दिल्ली की मंडी की बात करें तो आज यहां ग्वार का भाव (Delhi Guar Mandi rate) हाई रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 4000 रुपये क्विंटल चल रहा है और अधिकतम रेट 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक गया है। 


पंजाब मंडी में ग्वार का ताजा भाव - 

अन्य राज्यों की मंडी के मुकाबले पंजाब की मंडियों में ग्वार की कीमतें (Punjab Guar Mandi rate) आसमान छू रही हैं। यहां पर ग्वार का भाव किसानों को सबसे ज्यादा मिल रहा है। आज 10 फरवरी को पंजाब की मनसा मंडी में ग्वार 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है। 

राजस्थान की मंडी में ग्वार का रेट  -


आज राजस्थान की मंडियों में ग्वार की कीमतों (Rajasthan Guar Bhav) में तेजी देखने को मिली है। गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 5100 रुपये क्विंटल चल रहा है और अधिकतम दाम 5221 रुपये क्विंटल तक पहुंचा है। वहीं Beawar की ब्यावर मंडी में ग्वार  4950 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार करता नजर आया है। हनुमानगढ़ की सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का न्यूनतम भाव 5050 रुपये क्विंटल और अधिकतम रेट 5271 रुपये क्विंटल रहा है। दौसा मंडी में ग्वार का भाव 4900 से  5001 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। गंगानगर की पदमपुर मंडी में ग्वार का भाव  (Guar Mandi Bhav) 4811 से 5267 रुपये प्रति क्विंटल रिकॉर्ड किया गया है। हनुमानगढ़ की बतारा मंडी में आज ग्वार की कीमत 5200 रुपये क्विंटल रही है। गंगानगर की केसरीसिंहपुर मंडी में ग्वार 4700 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। Anupgarh की रावला मंडी में ग्वार 5055 से  5290 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका है।