hrbreakingnews.com

Guar Ka bhav: राजस्थान-हरियाणा की मंडियो में 500 रुपए उछला ग्वार का भाव, जानिए मंडियो की लिस्ट

 
Guar Ka bhav: राजस्थान-हरियाणा की मंडियो में 500 रुपए उछला ग्वार का भाव, जानिए मंडियो की लिस्ट

Guar Mandi bhav: ग्वार के भाव में इन दिनों तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ग्वार के भाव करीब 6500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास थे, जो अब बढ़कर कई मंडियों में 7000 रुपए और उससे ऊपर तक पहुंच गए हैं। आदमपुर मंडी में ग्वार का भाव 7035 रुपए तक पहुंच गया। 6500 से बढ़कर 7000 के पार पहुंचे भाव बीते दिनों की तुलना में ग्वार के भाव में करीब 500 रुपए तक की तेजी दिखी है। 

आदमपुर में ग्वार का भाव 7035 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा, जो सबसे ऊपरी भाव है। इसके बाद सादुलशहर 6991 रुपए, गोलूवाला 6971 रुपए, खाजूवाला 6940 रुपए और हनुमानगढ़ 6931 रुपए तक भाव दर्ज किए गए। वहीं नोहर में 6911 रुपए और पदमपुर में 6886 रुपए का भाव रहा। रावतसर में 6980 रुपए, ऐलनाबाद 6851 रुपए, पीलीबंगा 6846 रुपए, रायसिंहनगर 6832 रुपए और संगरिया 6826 रुपए का भाव रहा। सिरसा और सूरतगढ़ में 6800 रुपए, जैतसर में 6790 रुपए तथा घड़साना में 6750 रुपए का भाव दर्ज हुआ। रावला और अनूपगढ़ में 6650 रुपए सबसे निचला भाव रहा।

ग्वार मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

मंडी नाम भाव
सादुलशहर 6991
रायसिंहनगर  6832
खाजूवाला  6940
विजयनगर 6700
हनुमानगढ़ 6931
ऐलनाबाद 6851
गोलूवाला 6971
पीलीबंगा 6846
आदमपुर 7035
घड़साना 6750
अनूपगढ़ 6650
गंगानगर 6871
संगरिया 6826
बीकानेर 6871
रावतसर 6980
सूरतगढ़ 6800
पदमपुर 6886
सिवानी 6860
जैतसर 6790