Guar Mandi Bhav : ग्वार में आई बड़ी गिरावट, जान लें आगे कहां तक जाएंगे रेट
Aaj ka Mandi Bhav : ग्वार उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले दिनों ग्वार में आए बंपर उछाल के बाद आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आज 14 मार्च को देश की विभिन्न मंडियों में ग्वार सस्ता (Guar Mandi Bhav) बिक रहा है। इस बीच बाजार जानकारों ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में ग्वार का भाव कहां तक जा सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Guar Rate Today)। ग्वार की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज ग्वार भाव में बड़ी गिरवाट दर्ज की गई है। ग्वार बाजार में शुक्रवार को हल्की नरमी देखने को मिली, जहां वायदा बाजार में हाल की तेजी बिक्री के बाद ग्वार की कीमतों (Guar Rate) में गिरावट आई है। हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा नहीं रही है, क्योंकि मंडियों में मांग अभी भी बनी हुई है और आवक बहुत कम हो रही है।
ग्वार का ताजा मंडी भाव -
ग्वार गम वायदा में भी नरमी रही है, जहां मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट 94 रुपये सस्ता होकर 9,918 रुपये पर आ गया है और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 88 घटकर 10,048 रुपये प्रति क्विंटल पर क्लोज हुआ है। गम के मार्च कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट 2,420 लॉट घटा है, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में हल्की नई भागीदारी देखने को मिली है। घरेलू मंडियों की बात करें तो भावों में ज्यादातर बदलाव नहीं देखने को मिला है।
दिल्ली और हमीदपुर मंडी में ग्वार का रेट (Guar Mandi Rate) 5,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा है। गुजरात की मंडियों (Gujarat Mandi Rate) डीसा और कड़ी में लगभग 25 की हल्की तेजी आई है, जबकि गोंडल और राजकोट में ग्वार 119 रुपये टूटकर 5152 पर रुपये क्विंटल पर आ गया है।
हरियाणा की मंडी में ग्वार का ताजा भाव -
हरियाणा की मंडियों में ग्वार (Haryana Guar Mandi Rate) का भाव मिला जुला रहा है, आदमपुर मंडी में ग्वार 70 रुपये महंगा होकर 5230 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा है और ऐलनाबाद में भी 12 रुपये की तेजी के साथ 4977 रुपये क्विंटल बिक रहा है, जबकि हिसार में 100 और सिरसा में 72 की गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान में ज्यादातर मंडियों में भाव लगभग स्थिर रहे हैं, जहां नागौर में ग्वार की कीमतों (Guar ki kimat) में 25 रुपये की तेजी रही है और प्रति क्विंटल का भाव 4975 रुपये रहा है, हनुमानगढ़ में 50 टूटकर 5350 रुपये क्विंटल हो गया है, जोधपुर में 5437, बीकानेर में 5183 रुपये और अलवर में 5260 रपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है।
आने वाले दिनों में फिर आएगी तेजी -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ग्वार गम की इंडस्ट्रियल डिमांड और एक्सपोर्ट मांग अभी भी बनी हुई है। इसके अलावा, अमेरिका और ईरान (America and Iran War) के बीच लगातार बढ़ते तनाव की वजह से भी ग्वार की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन ईरान द्वारा हार्मुज बंद करने से एक्सपोर्ट में दिक्कत आ रही है। क्रूड ऑयल महंगा होने से ग्वार गम (guar gum) की मांग लगातार बढ़ रही है और दुनिया का 80% ग्वार गम का निर्यात भारत से होता है।
वहीं ग्वार (Guar Bhav) की घरेलू मांग भी इस समय सही चल रही है, जब कि बीते कुछ सालों की तुलना में उत्पादन इस बार काफी कम रहा है। पूरी तरह देखा जाए तो अंतर्राष्ट्रीय खपत को देखते हुए ग्वार का बाजार मजबूत दिखाई दे रहा है और अगर मिडल ईस्ट (middle east News) में तनाव लंबा खींचता है तो बाजार 400- ₹500 तक और भी ऊपर जा सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में ग्वार की कीमतें लंबी छलांग लगा सकती है।
