Harayan Weather : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में होगी बारिश
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सभी राज्यों में तापमान में गिरावट आने से भयंकर ठंड पड़ रही है। बीते कई दिनों से दिन और रात में घना कोहरा छा रहा है जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। आईये जानते हैं -
HR Breaking News - (Harayan Mausam Update)। देशभर में भयंकर ठंड पड़ रही है पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अब बारिश का सिलसिला हरियाणा में भी शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। ठंड और घने कोहरे के बीच अब झमाझम बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 48 घंटों में हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इसकी वजह से ज्यादातर इलाकों में कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ सकता है। इसी वजह से पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भीषण ठंड के चलते बढ़ाई गई छुट्टी -
आज सुबह कई जिलों में बहुत घना कोहरा नजर आया, जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो रही। फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, हिसार, सिरसा, करनाल, कैथल, जींद, महेंद्रगढ़ (नारनौल), पलवल और यमुनानगर हर जगह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर बिछी हुई दिखी। फरीदाबाद में तो रातभर और सुबह तक लोग इसी घने कोहरे के बीच घर से निकले।
ठंड और कम विजिबिलिटी ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दी है। दफ्तर के लोग, सब्ज़ी मंडी के किसान सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भी बढ़ा दी है। पहले 15 जनवरी तक स्कूलों की छुटि्टयां जारी की गई थी जिन्हें अब .18 जनवरी को रविवार है अब बच्चे सोमवार को यानी 19 जनवरी को स्कूल जायेंगे।
लेकिन इन सबके बीच एक राहत भी रही. कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है. 16 जनवरी को पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान औसतन 1.5 डिग्री ऊपर गया मगर फिर भी दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे ही रहा. यानी, ठंड अभी भी पूरी तरह से गई नहीं है बस दोपहर में हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी।
हरियाणा के जिलों में पारा -
हरियाणा का सिरसा (Sirsa Weather) जिला सबसे गर्म रहा है। यहां तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। रोहतक, हिसार और चंडीगढ़ जैसे इलाकों में भी हल्की गर्माहट महसूस की गई है। चंडीगढ़ का तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ है जो औसत से थोड़ा अधिक रहा है। हिसार (Hisar Mausam) में भी 19.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गाय है। दूसरी तरफ, अंबाला, करनाल, नारनौल, कैथल और पानीपत में ठंड अब भी जोर पर है. करनाल का तापमान तो 13.2 डिग्री तक गिर गया जो सामान्य से काफी कम है।
आज पूरे दिन कहीं भी बरसात नहीं हुई है। मौसम (Mausam Update) बिलकुल सूखा रहा और दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को जमा देने वाली ठंड से राहत मिली है। तापमान में भी बढ़ौतरी हुई है। मगर सुबह और रात की सर्दी अभी भी तगड़ी है लोग गर्म कपड़े, टोपी और मफलर पहनकर ही निकल रहे हैं।
इस दिन होगी बारिश -
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ठंड अभी खत्म नहीं हुई है। आज से 19 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा (Haryana ka mausam) में एक्टिव होने वाले हैं, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने भी कहा है आज और कल गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 19 जनवरी के बाद भी बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना है। कुल मिलाकर हरियाणा का मौसम इस समय बदलाव के दौर में है। कोहरा, ठंड और हल्की धूप सब एक साथ मिल रहे हैं। किसानों और आम लोगों को यही सलाह है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और मौसम अपडेट्स पर नजर रखें. अगले कुछ दिनों में मौसम कभी राहत देगा कभी थोड़ा परेशान करेगा दोनों साथ साथ चलेंगे।
