hrbreakingnews.com

हरियाणा में किसान आईडी बनवाने की रफ्तार धीमी, 20 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

farmer id in haryana: बीते कुछ समय से प्रदेश में किसान आईडी बनवाने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। हालांकि अभी किसान आईडी रजिस्ट्रेशन (farmer id in haryana) का कार्य लगातार चल रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार की ओर से इसके लिए सख्ती दिखाई जाने वाली है। इसके लिए प्रशासन की ओर से 20 नवंबर तक किसान आईडी के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। 
 
हरियाणा में किसान आईडी बनवाने की रफ्तार धीमी, 20 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

HR Breaking News (farmer id) एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान आईडी बनाने का प्रोसेस अभी जारी है, लेकिन प्रदेश में किसान आईडी बनवाने की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से 20 नवंबर तक सभी पात्र किसानों को आईडी बनवाने (ID for eligible farmers) के निर्देश जारी किए हैं। इस कार्य को जरूरी बताते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

15 जिलों में पेंडिंग है किसानों का रजिस्ट्रेशन 


हरियाणा के 15 जिलों में बड़ी संख्या में किसानों का रजिस्ट्रेशन पेंडिंग (Farmers' registration pending) होने पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला के उपायुक्तों को 20 नवंबर तक सभी पात्र किसानों की ID बनवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


फतेहाबाद जिले में अभी 30515 किसानों का रजिस्ट्रेशन (Registration of farmers in Fatehabad) होना शेष है। जारी आदेशों के अंतर्गत सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद जिले में 71.24 प्रतिशत किसानों की ही किसान ID बन पाई है।

 

15 जिलों में 13वें स्थान पर है रजिस्ट्रेशन के मामले 


ऐसे में तय समय-सीमा में बाकी किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा करवाना प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है। विभाग की तरफ से जारी पत्र में उपायुक्तों को पेंडिंग रजिस्ट्रेशन की व्यक्तिगत रूप से रिव्यू करने और हर दिन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक फतेहाबाद प्रदेश के चिन्हित 15 जिलों में रजिस्ट्रेशन (Farmers Registration in Fatehabad) के मामले में 13वें स्थान पर है।

 

किस जिले में कितनी बनी किसान आईडी


हालांकि जिले की स्थिति 12 जिलों से कहीं बेहतर है, लेकिन हिसार, रोहतक में रजिस्ट्रेशन का प्रतिशत फतेहाबाद से ज्यादा है। हिसार में 72.16 और रोहतक में 71.79 प्रतिशत किसानों की आईडी बन गई है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जींद में सबसे ज्यादा 85228 किसानों की किसान आईडी (Kisan ID of farmers) बनना शेष है। भिवानी में 68104, नूंह में 58665, कैथल में 57492 और सिरसा में 44187 किसानों का रजिस्ट्रेशन पेंडिंग है।

57 प्रतिशत से कम है किसान ID रजिस्ट्रेशन


मेवात में सबसे कम 46.50 प्रतिशत और जींद में 49.69 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुआ है। साथ ही पलवल में 54.60 और कैथल में 55.66 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड किया है। मेवात, जींद, पलवल, कैथल और भिवानी ऐसे पांच जिले हैं, जहां पर किसान आईडी रजिस्ट्रेशन (Kaise bnegi farmers ki Kisan ID) 57 प्रतिशत से कम है। विभाग की ओर से इस जिले में खास रूप से प्रगति बढ़ाने की भी जरूरत बताई गई है। 


विभाग की ओर से उपयुक्त को निर्देश जारी किए हैं कि राजस्व एवं कृषि विभाग (Revenue and Agriculture Department) के अधिकारी, एसडीएम, डीआरओ, डीडीए और फील्ड स्टाफ आपसी तालमेल से रजिस्ट्रेशन अभियान को चलाएं।

जिला स्तर पर रजिस्ट्रेशन का रिव्यू 


जिला स्तर पर हर दिन होने वाले रजिस्ट्रेशन का रिव्यू (Review of registration at district level) किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से भूमि अभिलेख निदेशालय को भेजी जाने वाली है। सरकार ने क्लियर किया है कि सभी पात्र किसानों का रजिस्ट्रेशन 20 नवंबर तक पूरा होना चाहिए। इस काम को जरूरी बताते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए विभागीय स्तर पर कोशिश जारी 


फतेहाबाद के कृषि उपनिदेशक का कहना है कि जिले में किसान ID रजिस्ट्रेशन का कार्य (Work of Farmer ID Registration) अभी चल रहा है। बाकी किसानों का रजिस्ट्रेशन जल्द ही पूरा करवाने के लिए विभागीय स्तर पर कोशिश की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाने वाले हैं। किसानों से अपील की है कि वह अपनी किसान आईडी बनवाने के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवाएं।