Haryana ka Mausam : हरियाणा में बढ़ा प्रदूषण, AQI 300 के पार, IMD ने बताया नवंबर में कब होगी बारिश
Haryana ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। प्रदेश के 5 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने ताज पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि नवंबर में बारिश होगी या नहीं चलिए जानते हैं।
HR Breaking News - दिवाली करीब आ रही है और हरियाणा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, झज्जर के बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 324 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रिकॉर्ड किया गया है।
गुरुग्राम में 320 बल्लभगढ़ में 319 मानेसर में 309 और गुरुग्राम में 305 एयर क्वालिटी इंडेक्स रहा है। इन सभी शहरों में हवा की क्वालिटी काफी ज्यादा खराब हो चुकी है, जबकि करनाल, अंबाला, रोहतक समेत सात शहरों में दिन के समय भी हल्के कोहरे नजर आया है। यहां हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
तापमान में बड़ा बदलाव -
दूसरी और नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों में अचानक तापमान में भारी गिरावट आई है। लेकिन दिन के समय अभी भी हल्की गर्मी की महसूस हो रही है। मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान हिसार में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
AQI का स्तर बढ़ने से हो सकती है बीमारियां -
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के मुताबिक, 201 से 300 तक का स्तर खराब होता है और 301 से 400 तक का स्तर बहुत ज्यादा खराब माना जाता है। वहीं खराब श्रेणी की हवा में लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं बेहद खराब श्रेणी में सांस लेने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
प्रदेश के इन जिलों में बदला तापमान -
मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक हिसार में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। सिरसा में 31.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 31.3 डिग्री सेल्सियस, और चरखी दादरी में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 14.5 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला में 14.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल (Karnal ka mausam) में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और अधिकतम में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसे यह स्पष्ट होता है कि रात में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन दोपहर में अभी भी गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा।
नवंबर में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम के अंदर चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर (november ka mausam) में हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान और रात के तापमान की तुलना में ज्यादा रहेगा। यानी इस बार नवंबर में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। नवंबर की शुरुआती हफ्ते में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। 3 से 9 नवंबर तक हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
