hrbreakingnews.com

Haryana ka Mausam : 29 सितंबर को हरियाणा के 6 जिलों होगी बारिश, IMD का नया अपडेट 

Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम करवट बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद ठंड महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है जिससे आए दिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा की कई जिलों में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज किन-किन जिलों में बारिश हो सकती है।

 
Haryana ka Mausam : 29 सितंबर को हरियाणा के 6 जिलों होगी बारिश, IMD का नया अपडेट 

HR Breaking News - हरियाणा का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार यानी 29 सितंबर (29 september ka mausam) को भी हरियाणा के 6 जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। 


पलवल में सबसे ज्यादा बारिश - (Barish Update)


हरियाणा में सामान्य रूप से 429.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार 315.7 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मानसून सीजन में पलवल को छोड़कर कोई भी ऐसा जिला नहीं है जिसमें सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वही मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। 


हरियाणा में 27 प्रतिशत कम बारिश - (Haryana Mausam)

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) अपडेट के मुताबिक, सोमवार को हरियाणा के कैथल, यमुनानगर, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, करनाल, अंबाला में बारिश हुई है सबसे ज्यादा बारिश करनाल में रिकॉर्ड की गई है। यमुनानगर में मानसून की विदाई अभी बाकी है। वहीं प्रदेश में इस बार सामान्य से 27% कम भारी रिकॉर्ड की गई है। मानसून आने से पहले मौसम विभाग ने 10% कम बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यह उम्मीद से ज्यादा रही।

आने वाले दिनों में तेजी से कम होगा तापमान - (Weather Update)


सोमवार (Kal ka Mausam) को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बरसात होने से तापमान काम हो गया है। करनाल में सबसे ज्यादा बारिश होने से अधिकतम न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री से नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में रात और दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखने कोमिल सकती है

इन जिलों में सबसे कम बारिश - (IMD Weather)


बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून सीजन में अभी तक पलवल में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। पलवल में सामान्य रूप से 398.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जो 20% ज्यादा यानी 479 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है, जींद में 60% कम बारिश हुई है। अंबाला में 50%, कैथल में 50%, सिरसा में 54 प्रतिशत और रोहतक में 48% कम बारिश हुई है।