hrbreakingnews.com

Haryana ka Mausam : हरियाणा में बारिश का नया अलर्ट, जान लें 14 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम 

Haryana ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और नया अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कई हिस्सों में अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बरसात देखने को मिलेगी। चलिए खबरमें जानते हैं -

 
Haryana ka Mausam : हरियाणा में बारिश का नया अलर्ट, जान लें 14 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - हरियाणा में मानसून के लौटने के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर गरज- चमक के साथ झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने हरियाणा (haryana me barish) के कई इलाकों में 12 अक्टूबर तक जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरूवार को भी यमुनानगर, करनाल, पानीपत, पंचकूला में गरज चमक के साथ बरसात हुई मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।


12 अक्टूबर तक का मौसम - 

मौसम विभाग (12 October tak ka mausam) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 अक्टूबर के बाद मौसम शुष्क रह सकता है और हवाओं में भी बदलाव आने से ठंड महसूस होगी। 


इन जिलों में होगी बारिश - 

मौसम विभाग ने आज यानी 9 अक्टूबर (9 October ka Mausam) को यमुनानगर, करनाल, पानीपत और पंचकूला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिलेगा। 

9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम - 


आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक़, 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग जगह पर बारिश होने से दिन और रात के तापमान में बड़ा बदलाव होगा। जिन क्षेत्र में जोरदार बरसात होगी। वहां दोपहर के समय गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, रेवाड़ी (Rewari ka Mausam), नारनौल, महेंद्रगढ़ समेत दक्षिणी हरियाणा के क्षेत्र में व्यापक बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर को चलेगी तेज हवा - 


10 से 11 अक्टूबर को प्रदेश (Haryana Weather) में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज- चमक के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (kal ka mausam) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम में बदलाव के मद्देयनजर खेतों में चल रहे कृषि कार्य और फसलों की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि इस समय खरीफ की लगभग सभी फैसले तैयार हो चुकी हैं।

व्यापक बारिश और आंधी का नहीं कोई अलर्ट -  


मौसम विभाग (Mausam Update) ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में फिलहाल बहुत भारी बारिश या तेज आंधी तूफान को लेकर कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में मौसम की परिस्थितियों के मुताबिक तापमान और बारिश के पूर्वानुमान में बदलाव संभव है।