hrbreakingnews.com

Haryana Ka Mausam : हरियाणा के 4 जिलों में होगी बारिश, जानिये 24 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम 

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कई जगहों पर बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जगहों पर अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के चार जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा।

 
Haryana Ka Mausam : हरियाणा के 4 जिलों में होगी बारिश, जानिये 24 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है। आईएमडी (IMD Rain Alert) चंडीगढ़ के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इसके बावजूद कुछ प्रमुख मौसम केदो पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। 


गुरूग्राम में सबसे कम रहा तापमान - 


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा (Haryana Weather) में गुरुग्राम सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा पंचकूला में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है तापमान में बदलाव के चलते सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। 

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम  - (Mausam Update)


मौसम विभाग (IMD weather) ने अगले 5 दिन के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 23 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि  आसमान में कई जगह पर हल्के बादल जाने से बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)


मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर (24 October ka mausam) को प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम बदलने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकी बारिश की तीव्रता और वास्तविक स्थिति मौसम की आगामी स्थितियों परनिर्भर करेगी। 


तापमान में बड़ा बदलाव - 


रात में ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश (weather update) में अधिकतम तापमान औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। सिरसा में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। सिरसा हरियाणा का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा है। हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 32.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

आज कैसा रहेगा वेदर - 


मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते 22 अक्टूबर (aaj ka mausam) तक मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवा चलेगी और बीच-बीच में आसमान में बदले नजर आ सकते हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है।