hrbreakingnews.com

Haryana ka Mausam : हरियाणा में 13, 14 और 15 अक्टूबर 2026 को आंधी बारिश की चेतावनी

Haryana ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में अब मौसम करवट बदल रहा है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर गरज- चमक के साथ बरसात हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। चलिए खबर में जानते हैं मौसम कैसा रहेगा।

 
Haryana ka Mausam : हरियाणा में 13, 14 और 15 अक्टूबर 2026 को आंधी बारिश की चेतावनी

​​​​​HR Breaking News - हरियाणा में मानसून के लौट के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हुई है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। आज 13 अक्टूबर को IMD ने कैथल और कुरुक्षेत्र में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिलेगी।

 


हरियाणा में फिर से बारिश शुरू - (Barish Alert)

 


सोमवार को हरियाणा (Haryana mausam update) के जींद, सोनीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले में बारिश दर्ज की गई। आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


आज हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश  - (aaj ka mausam)


मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को कैथल (Kaithal ka mausam) और कुरुक्षेत्र में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने का अनुमान है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, जींद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 


14 और 15 अक्टूबर का मौसम - 

मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर (15 October ka mausam) को हरियाणा की कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में होने बदले इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

तापमान में उतार चढ़ाव - 


मौसम विभाग (IMD Weather) की रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद तापमान सामान्य से औसतन 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। महेंद्रगढ़ प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। यहां 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस समय खरीफ की लगभग सभी फैसले तैयार हो चुकी हैं और ऐसे में मौसम (Mausam Update) में बदलाव आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात होने की संभावना है। ऐसे मौसम विभाग ने किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है।