hrbreakingnews.com

Haryana News : किसानों को धान की सरकारी खरीद का इंतजार, केवल एक जिले में हुई शुरू 

Haryana News : खरीफ सीजन 2026 में धान की फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी तक हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में कैथल जिले को छोड़कर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के मंडी सचिव का कहना है कि परमल धान की सरकारी खरीद को लेकर आदेश नहीं मिले हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

 
Haryana News : किसानों को धान की सरकारी खरीद का इंतजार, केवल एक जिले में हुई शुरू 

HR Breaking News - हरियाणा में धान की कटाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन ज्यादातर मंडियों (Mandi bhav) में अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। कुरुक्षेत्र में किसानों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद शुक्रवार को कैथल को छोड़कर जीटी बेल्ट के किसी भी जिले में परमल धान की सरकारी खरीद नहीं हुई। गेट पास भी नहीं काटे गए।


बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता - 


मंडी सचिव के मुताबिक, उन्हें खरीद और तोल संबंधी आदेश अभी तक मिले नहीं है। वहीं गेट पास पोर्टल भी काम नहीं कर रहा है। मंडियों में धान की आवक जारी है और 26 सितंबर से 3 दिन बारिश के आसार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 


मंडियों में शुरू नहीं हुआ धान का तोल - (dhaan mandi)


कैथल में लगभग 4000 क्विंटल धान पहुंचा है और 2000 क्विंटल धान की तोल हो पाई है। यमुनानगर में कर्मचारी गेट पर किसानों, गांव, मात्रा और आढ़ती का विवरण रजिस्टर में रिकॉर्ड कर रहे हैं। यहां 25 से 30 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। 1509 धान का भाव 3750 रुपये से बढ़कर लगभग 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। 

पानीपत (panipat dhaan mandi) में लगभग 1500 क्विंटल परमल धान पहुंच चुका है, लेकिन धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। कुरुक्षेत्र में 1.38 लाख क्विंटल परमल धान और 76000 क्विंटल 1509 धान पहुंचा है। 1509 की ई- नाम के जरिए बोली लग रही है। अंबाला में 71 मेट्रिक टन 1500 अनुदान पहुंचा है, जहां किसान फसल की पहरेदारी कर रहे हैं। 


करनाल में 24 सितंबर तक 14,98,600 क्विंटल 1509 धान (1509 dhaan Bhav) पहुंचा है। वहीं पिछले साल इस अवधि में 9,26,275 क्विंटल धान आया था। परमल धान की 3453 क्विंटल आवक भी हो चुकी है। 

जींद में 856 कटे निजी गेट पास -


झज्जर (Jhajjar News) में गेट पास के लिए 8 कर्मी लगाए गए हैं और पांच पास कांटे गए हैं, लेकिन तोल शुरू नहीं हुई है। जींद में 856 निजी गेट पास कटे हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में फसल खराब होने की चिंता को लेकर किसान जल्द धान की कटाई कर मंडियों तक पहुंच रहे है।

घरौंडा में मजदूरों की हड़ताल -


घरौंडा में मजदूरों की ओर से हड़ताल की गई है। मजदूरों ने 13.92 से बढ़कर 20 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी और फसल की सफाई संबंधी मांगे रखी हैं। 


यमुनानगर में भुगतान नहीं होने के चलते मिल मालिकों ने खरीद एजेंटीयों से अनुबंध नहीं करने का फैसला लिया है। 


फतेहाबाद, हिसार, सिरसा की मंडियों में तैयारी शुरू - (Mandi news)


फतेहाबाद, हिसार, सिरसा की मंडियों (Hisar mandi) में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इन तीनों जिलों की मंडियों में धान की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। फतेहाबाद में टिन शेड लगाए गए हैं। सिरसा में व्यवस्था की जा रही है। वहीं हिसार की 7 मंडियों में धान, बाजरा और मूंग की खरीद की जाएगी।