Haryana Rain Alert : अब हरियाणा में दिखाएगा मानसून तेवर, 19 जुलाई तक का वेदर अलर्ट जारी
haryana me barish : प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को भी हरियाणा के अलग अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों में फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में बारिश का दौर अलग अलग इलाकों में देखने को मिलेगा।

HR Breaking News (barish ka alert) बारिश का अलर्ट फिर से जारी कर दिया गया है। हरियाणा में बुधवार को पिछले तीन घंटों में हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पहलवल, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, अंबाला के अलग अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक हो चुकी बारिश
हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज (Rain Alert Haryana) की जा चुकी है। हरियाणा में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश हो चुकी है। जहां आमतौर पर 123.3 एमएम बारिश होनी थी, वहां प्रदेश में 171.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
हरियाणा में यमुनानगर में 365.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि महेंद्रगढ़ में भी 346.8 एमएम बारिश हो चुकी है। महेंद्रगढ़ में सामान्य से 179 प्रतिशत ज्यादा बारिश (Heavy Rain Alert) हुई है।
आमतौर पर 124.2 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। इसके अलावा रेवाड़ी में भी 311.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। रेवाड़ी में तो लगभग रोजाना ही बारिश हो रही है।
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश (Rain Alert) का दौर अभी भी जारी है। जहां एक और बारिश में गर्मी से राहत दिलाई है, दूसरी तरफ लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। लोगों को बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है।
कहां कितनी बारिश की संभावना
हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रीय है। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना (Rain Alert) जताई जा रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार सिरसा में 50 से 75% बारिश होने की संभावना है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, फतेहाबाद में 25 से 50 पर्सेंट बारिश की संभावना है।
फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, में भी 25% तक बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert Haryana) जारी किया गया है
अगले 3 दिन हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
17 जुलाई को हरियाणा के हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला के ज्यादातर हिस्सों में 50 से 75% बारिश होने की संभावना (Haryana Rain Alert) है।
जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला के अलग-अलग हिस्सों में 25 से 50% बारिश होने की संभावना है।
18 जुलाई को बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 18 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में अलग-अलग हिस्सों में 25 से 50% बारिश होने की संभावना है। जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, जींद में 25% तक बारिश होने की संभावना है।
19 जुलाई को हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम
19 जुलाई को हरियाणा में पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, अंबाला में 25 से 50% बारिश (rain alert) होने की संभावना है। वहीं मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, रोहतक में 25% बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।