Haryana Rain Alert : हरियाणा में अब होगी मूसलाधार बारिश, वेदर का नया अलर्ट जारी
Haryana Weather latest alert :हरियाणा में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रोजाना किसी न किसी इलाके में मेघ बरस रहे हैं। अब एक बार भी वेदर का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग की ओर से मूसलादार बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
HR Breaking News (Alert for Rain in Haryana) हरियाणा में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। प्रदेश में मानसून की बारिश अब मूसलाधार रूप लेने वलाी है। इसको लेकर अलग अलग जिलों के लिए अलर्ट (rain alert) जारी हो गया है। हरियाणा कि विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में आज के लिए यह है अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 दिनों में 0 से 25% बारिश (rain update) होने की संभावना है और 8 जिलों में 25 से 50% बारिश हो सकती है। बारिश लगातार मूसलाधार हो सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट (yellow alert for rain) जारी किया है। जबकि रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 0 से 25% बारिश होने की संभावना है। पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में 25 से 50% बारिश हो सकती है। जबकि यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 75 से 100% क्षेत्र में बारिश होने की संभावना बन रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (rain record in Haryana) दर्ज की गई है। रात के समय रोहतक और भिवानी में तेज बारिश देखने को मिली। दिन में जीटी रोड से लगते जिलों में बारिश ज्यादा हुई। कई इलाकों में धूप ने भी परेशान किया।
प्रदेश में कितनी हुई है बारिश
हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश चल रही है। 23 जुलाई तक औसत बारिश 166.3% होती है, जबकि इस बार 201.7% बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (rain in Yamuma nagar) में दर्ज की गई है। जहां पर 475.3 एमएम बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश कैथल में हुई है। जहां 93.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
भविष्य में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से 25 जून के लिए भी अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। इस दिन वैसे तो मानसून कमजोर पड़ जाएगा लेकिन बारिश की गतिविधि थोड़ी बहुत तो देखने को मिलेंगी। 12 जिलों में 0 से 25% तक बारिश होने की संभावना है।
इसमें पलवल, मेवात, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश के 8 जिलों में 25 से 50% बारिश (barish in panipat) हो सकती है। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला शामिल हैं। भारी बारिश कहीं भी नहीं होने की संभावना है।
27 जुलाई के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के लिए भी बारिश का अलर्ट (rain alert 27 july) जारी किया गया है। 9 जिलों में 0 से 25% बारिश हो सकती है, जिसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा शामिल हैं। जबकि 10 जिलों में 25 से 50% बारिश हो सकती है। इसमें पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शामिल हैं। इसी प्रकार तीन जिलों में 75 से 100% बारिश होने की संभावना है, जिसमें करनाल, यमुनानगर, पंचकूला शामिल हैं।
