Haryana Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आने वाल दिनों में मौसम
Haryana Weather Alert : हरियाणा में बीते कई दिनों से मौसम ने अपने तेवर दिखा रखे हैं। प्रदेश के कई जिलों में बढ़ते तापमान ने लोगों की जिंदगी बेहाल कर रखी है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि प्रदेश में आगामी समय में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Haryana Weather Alert) कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग का यह वेदर अपडेट लोगों को कुछ राहत जरूर दे सकता है।
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी समय में प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आज रात से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाने की भी विभाग ने संभावना जताई है। मौसम विभाग (Weather Alert) के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 12 मार्च तक हरियाणा में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। वहीं, इस दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में कुछ परिवर्तन जरूर देखा जा सकता है।
आज रात से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात से 11 मार्च तक हरियाणा में मौसम (Haryana ka Mausam) में बदलाव देखने को मिल सकता है। उनका पूर्वानुमान है कि आज रात से प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना वर्तमान में विभाग की ओर से नहीं जताई गई है। हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही होती रहेगी और हवा की दिशा भी बदल सकती है।
वर्तमान में प्रदेश में हल्की से मध्यम गति में हवाएं चल रही हैं, लेकिन दिन के समय तापमान में लगातार तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच रात के तापमान में अभी भी नर्मी है। रात के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की आशंका व्यक्त की है।
बदलते मौसम का असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ क्षेत्रों में फसल समय से पहले ही पक चुकी है। इस बीच किसानों को सलाह दी जा रही है कि वह मौसम को ध्यान में रखकर अपनी फसलों का ध्यान रखें और जरूरत अनुसार सिंचाई करते रहें और तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव से अपनी फसलों को बचा कर रखें।
