Haryana Weather Alert : 15 जुलाई तक इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी
Haryana Weather Update :हरियाणा में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों के लिए भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर (NCR Rain Alert) में मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा के 17 जिलों में तगड़ी बारिश दर्ज की जाने वाली है। आईए जानते हैं किन-किन जिलों में कब-कब बारिश होगी।

HR Breaking News (Haryana ka Mausam) हरियाणा में पिछले कई दिनों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है। गुरुग्राम में तो बारिश के कारण जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
वहीं, हिसार और आसपास के जिलों में भी तेज बारिश (Heavy Rain Alert) दर्ज की गई है। मानसून में इस बार रोहतक में भी जबरदस्त बारिश हो रही है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर साइड अपेक्षाकृत अब तक कम बारिश हुई है। वहीं, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत में भी थोड़ी बारिश की कमी देखने को मिली है।
15 जुलाई तक प्रदेश में रहेगा बारिश का दौर जारी
हरियाणा में 15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (rain alert) के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मदन ने बताया है कि चार दिन तक मानसून ट्रफ उत्तर की ओर बनी रहेगी। इस कारण मानसून राज्य में सक्रिय है। अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली है।
सामान्य से ज्यादा हुई हरियाणा में बारिश
प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 11 जुलाई तक 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है। आमतौर पर 99.5 एमएम बारिश (rain alert) होनी होती है, लेकिन 148.92 मीलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी था, लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा है।
अधिकतम तापमान में आई बढ़ोतरी
हरियाणा में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। सबसे ज्यादा गर्म जिला अभी सिरसा बना हुआ है। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा चुका है।
15 जुलाई तक इन जिलों में होगी बारिश
15 जुलाई तक हरियाणा के पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी क्षेत्र में बारिश दर्ज (Heavy Rain Alert Haryana) की जा सकती है।