home page

Haryana Weather Alert : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी बारिश

Haryana Weather Alert :हरियाणा में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम का मिजाज काफी बदल चुका है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिर से धूप खिलने लगी है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं हरियाणा में अब बारिश का दौरा कब शुरू होगा- 

 | 
Haryana Weather Alert : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी बारिश

HR Breaking News (Haryana ka Mausam) देशभर में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं आंधी तूफान तो कहीं ओलावृष्टि तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। हरियाणा में भी पिछले दिनों मौसम खराब रहा है। कई जगह फसलों पर मौसम की मार देखने को मिली है। वहीं मौसम बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गेहूं की फसल के लिए गर्मी कम होना लाभकारी भी रह सकता है। 

 

 

तापमान में भी गिरावट 


हरियाणा में मौसम बदलने का असर तापमान पर भी दिखाई दिया है। प्रदेश में मौसम बदलने के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है। वहीं, इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बनी हुई है। 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिखाएगा प्रभाव

 
हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसी बीच दो पश्चिमी विक्षोभ (western disturbence) आने वाले हैं। प्रथम पश्चिम विक्षोभ 22 मार्च को आएगा, जिसका ज्यादा प्रभाव 23 से 25 मार्च के दौरान राज्य में देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि बारिश होने को लेकर ज्यादा संभावना नहीं जताई गई है। 

इस दिन आएगा दूसरा पश्चिम में विक्षोभ


हरियाणा में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है। यह पश्चिमी विक्षोभ (wester disturbence Update) 25 मार्च की आधी रात को आने की संभावना है। डॉक्टर मदन खीचड़, कृषि विज्ञान विभाग अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार  का कहना है कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 26 व 27 मार्च को देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंशिक रूप से बादलवाई हो सकती है। इस दौरान हवा चलने की घटनाएं भी हो सकती है। वहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। वहीं हवाओं का रुख बदल सकता है, जिससे तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 

अपनी फसलों का रखें ध्यान 


मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों (crops) का खास ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो किसानों के पास कुछ ज्यादा ऑप्शन होते नहीं है, लेकिन फसल कटाई के समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर फसल निकल गई है तो उसे खुले में ना छोड़े। वहीं, अपनी व्यवस्था पूरी तरह से कर के चलें।