hrbreakingnews.com

Haryana weather : हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं

Haryana weather : हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अब सुबह-शाम की ठंड रही है और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन अब हरियाणा में मौसम के इस बदले मिजाज से किसान थोड़े नाखुश है और हरियाणा (Haryana weather Forecast) में बदलता मौसम का मिजाज किसानों की फसलों के लिए सही नहीं है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 
Haryana weather : हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं

HR Breaking News (Haryana weather) फरवरी का आधा महीना बीतने को है और अभी से ही प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। अब हरियाणा (Haryana weather  Forecast) में कड़ाके की सर्दी की विदाई होने लगी है। अब दिन में हल्की गर्मी हो रही है और सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। अब हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। आइए खबर में जानते हैं कि मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर क्या अपडेट दिया है।

 

मौसम का कृषि इलाके पर पड़ा असर 


आइएमडी के मुताबिक हरियाणा में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Haryana)  सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव भी नहीं हुए हैं और फरवरी की सामान्य  बारिश भी देखने को नहीं मिली है। जहां एक ओर प्रदेश में दिन के समय गर्मी बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं आई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University)  के मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि इस परिवर्तन से आमजनजीवन से लेकर कृषि इलाके पर व्यापक तौर पर प्रभाव पड़ रहा है।

 

बीते दिनों हिसार में हुई बूंदाबांदी 


हरियाणा के हिसार (Hisar Rain Alert) में बीते दिनों हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही के चलते मौसम परिवर्तनशील बना रहा है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि  17 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है, जिसके चलते एक बार फिर कोहरा देखा जा सकता है।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव


हरियाणा में कोहरे के असर (Effects of fog in Haryana) से बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक्टिव हो रहा है, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार है। हालांकि मैदानी राज्यों और खासतौर पर हरियाणा और राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है, लेकिन इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार है।