home page

Haryana Mausam : हरियाणा के इन 12 जिलों में बरसेंगे बादल, IMD ने की भविष्यवाणी

Today Mausam Update - उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। कई दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं पर झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आज कहां कहां होगी बारिश- 

 | 
Haryana Mausam : हरियाणा के इन 12 जिलों में बरसेंगे बादल, IMD ने की भविष्यवाणी 

HR Breaking News (ब्यूरो)। काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की बारिश से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम (Haryana Weather) में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार को धूप खिली रही। दिन के समय गर्मी अधिक होने पर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को हिसार में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम कूल-कूल बना हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

जानिये 7 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विज्ञानियों (IMD Rain alert) के अनुसार सात जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा और प्रदेश में वर्षा की संभावना रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून (Monsoon update) की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके बाद दो दिन तक मौसम साफ रह सकता है। वर्षा होने से तापमान अभी अधिकतर जिलों का 35 डिग्री के आस पास चल रहा है।


चार डिग्री से ज्‍यादा बढ़ा हिसार का तापमान


मौसम (Aaj Ka Mausam) में बदलाव के चलते हिसार का तापमान (Hisar Tempreature) भी चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया था जो शनिवार को बढ़कर 35.4 डिग्री तक बढ़ गया। इसी प्रकार सिरसा का तामपान अभी 37.2 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
 

News Hub