home page

Haryana Ka Mausam : हरियाणा वालों बचके, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों को लेकर जारी किया अलर्ट

Today Mausam Update - उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चिलचिलाती गर्मी लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तर भारत में अब गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। हरियाणा और चंडीगढ़ (Haryana ka mausam) में पारा 40 डिग्री पार हो गया है। ऐसे में अब आसमान से आग बरस रही है। उत्तरी हरियाणा के मुकाबले दक्षिणी हरियाणा में ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

Relationship Tips : 40 की उम्र में महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये 6 चीजें

मौसम विज्ञान के चंडीगढ़ (Chandigarh weather mausam) केंद्र ने हरियाणा के सभी जिलों के लिए हीटवेब का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अहम बात यह है कि 17 मई के बाद 18 मई को ज्यादा गर्मी पड़ेगी और पारा 45 डिग्री पार जा सकता है। 18 से 20 मई तक हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

अहम बात है कि हरियाणा (haryana mausam update) के 20 शहरों में पारा 40 डिग्री पार है। यहां पर भीषण गर्मी पड़ रही है। सबसे अधिक पारा सिरसा में 43।1 डिग्री मापा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा 46 डिग्री पार जा सकता है। 


बारिश के आसार नहीं हैं। उधर, महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 43.0 डिग्री सेल्सियस और 43.6 दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 29.0 डिग्री सेल्सियस और 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ शहर में बुधवार को 41 डिग्री पारा दर्ज किया गया था।

चंडीगढ़ समेत पंजाब हरियाणा (Punjab-haryana ka mausam) में आज से हीट वेव का अलर्ट जारी होने के बाद हेल्थ विभाग भी लगातार लोगों को गर्मी से बचने एडवाइजरी जारी की है।

मोहाली सिविल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर पुनीत ने बताया कि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए बहुत ही ऐतिहासिक बरतना जरूरी है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बाहर घूमने से बचें और सिर पर कोई टोपी या किसी चीज से ढक कर चलें। साथ पानी की बोतल जरूर रखें। बुर्जुर्ग, बच्चे और मरीज घर से बाहर ना निकले हैं।

SBI ने 45 करोड़ ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, इसके बाद बैंक की नहीं होगी कोई जिम्मेदारी

हिमाचल में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में 17 मई से मौसम करवट लेगा और दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  17 से लेकर 22 मई तक मैदानी इलाकों मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्य पर्वतीय और पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।