home page

Haryana Mausam : हरियाणा में इस दिन बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Haryana Weather Update : हरियाणा के सभी जलों में प्रचंड ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को कम कर दिया है जिसकी वजह से दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य में कई दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिससे हरियाणा में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। आईये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम - 

 | 
Haryana Mausam : हरियाणा में इस दिन बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी 

HR Breaking News - (Kal ka Mausam)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। अब मौसम करवट बदल रहा है। कहीं गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई है तो वहीं कुछ इलाकों में ओले गिरने से तापमान तेजी से नीचे गिरा है और ठंड कहर बरपा रही है। दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। 


 ये जिले बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में - 


 हरियाणा (Haryana mausam) मे कल यानी 27 जनवरी को कई जिलों में बरसात के साथ ओले गिरे थे, जिसमें भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर शामिल रहे हैं। इस दौरान ओलावृष्टि से भिवानी, रोहतक, हिसार, यमुनानगर में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई और इससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana weather) में अगले कई दिनों तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा और ठंड और बढ़ेगी। 


हरियाणा में 100% रही बारिश की संभावना - 


27 जनवरी को हरियाणा (Haryana ka weather) के करनाल जिलें में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान हरियाणा के गुरुग्राम जिले रहा, जहां सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 27 जनवरी को इन जिलों में बरसात भी हुई, जहां सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूंह ओर फरीदाबाद शामिल रहे हैं। हरियाणा (aaj ka mausam) में आज सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 100% रही, जबकि 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 


हरियाणा में 31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम -


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज 28 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसमें ठंड के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 1 फरवरी से फिर से बारिश का दौर शुरू होगा, क्योंकि 31 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से  बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान का कम रहना किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा और फसलों के लिए यह ठंड अच्छी साबित होगी। ऐसे में बारिश के बाद 29 और 30 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शुष्क रह सकता है। 


2 और 3 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि- 


मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, घने कोहरे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान खेतों और ग्रामीण इलाकों में धुंध छाएगी और पाला जमेगा। आईएमडी (IMD Weather) की मानें तो 31 जनवरी को मौसम मुख्य रूप से ठंडा और साफ रहेगा, लेकिन रात को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 

यह पश्चिमी विक्षोभ राज्य में बारिश करवाएगा। 1 फरवरी को बादल छाने और बारिश (IMD Rain Alert) के साथ ओले पड़ने के आसार हैं। वहीं 2-3 फरवरी को मौसम ठंडा बना  रहेगा, लेकिन अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना का संकेत भी मौसम विशेषज्ञों ने दिया है, जिससे कुछ इलाकों में ओले-बारिश का असर देखा जा सकता है।


हरियाणा में AQI लेवल -


हरियाणा में ठंड के साथ बारिश का बोलबाला देखने को मिला है, जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अब aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI  लेवल 194 देखने को मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम जिले में AQI  लेवल 216 दर्ज किया गया है. वहीं ऐसे में फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI  लेवल 179 देखने को मिल रहा है, जबकि अंबाला जिले में AQI  लेवल 198 दर्ज किया गया है।