home page

Haryana Weather : हरियाणा वालों बारिश और ओलावृष्टि के लिए हो जाओ तैयार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mausam Update : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इस बार गर्मी ने भी समय से पहले दस्तक दी है। इस समय देश के लगभग सभी राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana ka Mausam) में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Haryana Weather : हरियाणा वालों बारिश और ओलावृष्टि के लिए हो जाओ तैयार, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (Haryana Ka Mausam)। हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। कुछ जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। लेकिन कल शाम को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है और तेज ठंडी हवा चल रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम कूल कूल बना हुआ है। 

फिर से शुरू होगा हरियाणा में बारिश का सिलसिला - 


हरियाणा (Haryana Mausam Today) में अब एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। रविवार को हुई तेज बारिश और आंधी के बाद अचानक मौसम बदल गया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार कई जिलों में सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और उत्तरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की टेंशन बढ़ गई है। इस समय खेतों में फसलें तैयार हो चुकी है और मौसम के रंग बदलने से फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। 

इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि - 


पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात हुई है और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। पानीपत, अंबाला, गुरुग्राम, रेवाड़ी, जींद और कैथल में ओलावृष्टि हुई है। यहां आंधी और बारिश के कारण कई जगह गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, जबकि पक चुकी सरसों की फसल के दाने झड़ गए। मार्च के महीने में अचानक मौसम में बदलाव आने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश - 


रविवार को हरियाणा (Haryana Mausam) के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई है। यमुनानगर, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल और रोहतक में आंधी तूफान के साथ बरसात हुई। वहीं सबसे ज्यादा 4.0 मिमी बरसात मेवात के मंढोला क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा करनाल के इंद्री में 3.5 मिमी बरसात और गुरुग्राम में 1.0 मिमी बरसात दर्ज की गई है। अंबाला में हल्की बरसात हुई है, जहां 0.2 से 0.3 मिमी तक बरसात हुई है। 


हिसार और सिरसा में घटा तापमान -


हिसार और सिरसा तापमान (Hisar-Sirsa Temperature)में गिरावट सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है। हिसार में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है और सिरसा में 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हालांकि प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य औसत के आसपास ही बना हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान महेंद्रगढ़ में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

18 मार्च से फिर शुरू होगी बारिश - 


मौसम विभाग (Kal ka mausam) के ताजा अपडेट के मुताबिक, 16 से 18 मार्च के बीच कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं 18 से 21 मार्च के दौरान मौसम एक बार फिर बदलेगा।  इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, इसके साथ ही कई जगह हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।