Haryana Weather : IMD ने बताया 7 दिन तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम, बारिश का अलर्ट भी जारी
IMD Weateher Update : हरियाणा में मौसम परिवर्तित हो रहा है । मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम के बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई इलाकों में जलभराव ने लोगों को परेशान किया है। ट्रैफिक भी इससे बाधित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।

HR Breaking News (Haryana Weather Alert) हरियाणा में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सावन के पहले सोमवार को भी मानसून मेहरबान दिखाई दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली।
दोपहर आते-आते प्रदेश की ओर बादल और ज्यादा बढ़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान और पंजाब से लगती सीमाओं में हरियाणा में बारिश (Haryana Rain Alert) दर्ज की जा रही है। मेवात, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश दर्ज की गई है।
14 जुलाई को कहां कितनी हुई बारिश
हरियाणा में 14 जुलाई को औसत बारिश 8.1 मिलीमीटर दर्ज की गई है। अंबाला में 5 मिलीमीटर, भिवानी में 0.4 मिलीमीटर, चरखी दादरी में 0.9 मिलीमीटर, फतेहाबाद में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज (rain alert) की गई है।
वहीं, फरीदाबाद में 17.2 एमएम बारिश, गुड़गांव में 23.2, हिसार में 5.8, झज्जर में 10.7, जींद में 1.7, कैथल में 2.9, करनाल में 1.9, कुरुक्षेत्र में 7.3 महेंद्रगढ़, 4.2 मेवात में, 30.8 पलवल में, 23.6 पंचकूला में, 1.8 रेवाड़ी में, 23.6 रोहतक में, 0.9 सिरसा में, सोनीपत में 2.6 और यमुनानगर में 23.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पानीपत में 14 जुलाई को बारिश नहीं हुई।
प्रदेश में 38% ज्यादा हुई बारिश
हरियाणा में अब तक 38% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मानसून में 14 जुलाई तक आमतौर पर 117.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज (haryana rain update) की जाती है, जबकि इस साल 162.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
हरियाणा के नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बचे हुए 13 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
किस जिले में कितनी हुई अब तक बारिश
20 तारीख तक सभी जिलों में बारिश की संभावना है। हरियाणा के सभी जिलों में 17 जुलाई तक बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग (IMD haryana rain alert) के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है।
किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम का हाल बदलाव ही रहेगा। मौसम बदलने के कारण तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। यह बारिश के कारण और ज्यादा गिर सकता है।
16 जुलाई को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 17 जुलाई को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। 17 जुलाई के बाद 18 जुलाई से फिर से मौसम परिवर्तनशील हो जाएगा और मानसून (Monsoon rain) का एक और दौर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
19 और 20 जुलाई को मौसम
जबकि 19 जुलाई को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश (rain alert haryana) से आसमान साफ होगा। तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 20 जुलाई से हरियाणा में गर्मी का एहसास हो सकता है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
किस जिले में अब तक कितनी हुई बारिश
- अंबाला 166.8
- भिवानी 114.8
- चरखी दादरी 274.1
- फरीदाबाद 105.2
- फतेहाबाद 101.0
- गुडगांव 204.1
- हिसार 147.7
- झज्जर 223.0
- जींद 88.6
- कैथल 80.8
- करनाल 148.4
- कुरूक्षेत्र 258.3
- महेंद्रगढ़ 340.6
- नूह 298.2
- पलवल 124.4
- पंचकुला 114.4
- पानीपत 84.4
- रेवाड़ी 301.5
- रोहतक 214.8
- सिरसा 63.1
- सोनीपत 116.7
- यमुनानगर 365.3