hrbreakingnews.com

Haryana Weather October 2026 : हरियाणा में इतने दिन बारिश की कोई वार्निंग नहीं, मौसम की चाल पर रहेगी नजर

Haryana Weather October 2026 : हरियाणा में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा है। प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में बादलवाही देखने को मिली। हरियाणा में बारिश के लिए अभी कोई वार्निंग जारी नहीं हुई है। वहीं, आने वाले दिनों के लिए मौसम पर अभी नजर बनी हुई है। 
 
Haryana Weather October 2026 : हरियाणा में इतने दिन बारिश की कोई वार्निंग नहीं, मौसम की चाल पर रहेगी नजर

HR Breaking News (Haryana ka Mausam Update) हरियाणा में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए हाल में कोई वार्निंग जारी नहीं की गई है। हरियाणा ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अनुमान नहीं है। ऐसे में दिनभर तेज धूप खिल सकती है, जिसकी वजह से दिन एक बार फिर से गर्म हो सकते हैं। 

 


हरियाणा में मानसून रहा फीका (Haryana ka Mausam)


हरियाणा में मानसून की चाल इस बार काफी फीकी रही। देशभर में जहां बारिश 12 प्रतिशत बारिश कम हुई है, वहीं हरियाणा में उससे दो गुणा से भी ज्यादा 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज (Haryana latest news) की गई है। हरियाणा में इस बार मानसून की विदाई हो चुकी है और 1 जून 2026 से 29 सितंबर तक 425 के मुकाबले 319.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान नहीं है तो 30 सितंबत को आधिकारिक रूप से मानसून पीरियड खत्म हो जाएगा और प्रदेश इस बार मानसून के रूप में रेड जोन में ही रहने वाला है। 

 


आगे कैसा रहेगा मौसम (Haryana Weather update)


हरियाणा में भारत मौसम विभाग की तरफ से आने वाले सप्ताह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। आने वाले दो से तीन दिन में एक बार फिर से तापमान बढ़ सकता है। जीटी बेल्ट के जिलों व ग्रामीण इलाकों में कल बारिश के बाद आज सुबह धुंध भी देखने को मिली, लेकिन कई दिन तक बारिश का गैप रहने से मौसम में हल्की ठंड कम हो सकती है। 

तीन अक्टूबर तक कोई वार्निंग नहीं, पश्चिमी विक्षोभ पर नजर


हरियाणा से मानसून लौट चुका है। ऐसे में हाल के दिना में 3 अक्टूबर (3 october ka mausam) तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, प्रदेश में अब बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ ही रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की नजर पश्चिमी विक्षोभ पर ही रहने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ आता है तो हरियाणा के दक्षिण के जिलों में इनका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, हालांकि किसानों के लिए आने वाले दिनों की बारिश खराब रह सकती है। ऐसे में मौसम साफ रहना ही किसानों के हित में है।