home page

Haryana Weather : हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam - उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब भयंकर गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले एक दो दिनों से कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

HR Breaking News - (Haryana Ka mausam)। हरियाणा में बीते कई दिनों से गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी की वजह से अब दिन में लू चलने की स्थिति बन गई है। लेकिन पिछले दो दिन कई जगहों पर हुई बारिश की वजह से मौसम कूल कूल हो गया है दो दिन से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। 


हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि - 


हरियाणा के मौसम (Haryana Mausam update) ने यू टर्न लिया है और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी दर्ज की गई है और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दरअसल आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस (Haryana temperature) दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान सिरसा जिले में 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि हरियाणा में आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

अगले तीन दिनों में जारी रहेगी बारिश - 


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार, 17-18 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है और 19-20 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश होने या बादल छाए रहने की संभावना थी, जबकि वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है और ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। 


18 और 19 मार्च को कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है ओर ऐसे में आज भी तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। IMD के अनुसार, कल यानी 18 मार्च से फिर मौसम में बडा बदलाव आएगा, क्योंकि 19 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 

20 मार्च को बारिश होगी? 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 18 मार्च तक बारिश जारी रहेगी और फिर 19-20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है इस दौरान ओले पड़ने के भी आसार हैं। आज 17 मार्च को हरियाणा में हल्की बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है। 18 मार्च को भी कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 20 मार्च को कई जगहों पर बादल छाए रह सकते  हैं और तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 


21 से 23 मार्च के बीच मौसम - 


21 मार्च को मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। दिन में धूप निकलने से तापमान (Haryana temperature) में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस 33डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद 22 मार्च को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वही 23 मार्च को मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी और दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।