home page

Haryana Weather : हरियाणा में भयंकर ठंड का दौर जारी, इस दिन मिलेगी राहत

Haryana Weather Alert : इन  दिनों देश के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में हरियाणा में भी सर्दी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम (Mausam) कैसा रहने वाला है।

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में भयंकर ठंड का दौर जारी, इस दिन मिलेगी राहत

HR Breaking News (IMD Weather Alert) वर्तमान में हरियाणा में भयंकर सर्दी पड़ रही है। ऐसे में बढ़ती सर्दी से आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में शीतलहर का सिलसिला जारी है। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में इस बीच मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में बढ़ती ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow alert Weather) जारी किया गया है।

 

वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि कल, 8 जनवरी के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है। इस दौरान तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान सुबह व शाम के समय जिस हिसाब से सर्दी पड़ रही है उससे लोगों को समस्या हो सकती है। 

 

तापमान पर क्या है अपडेट


मौसम विभाग की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके अनुसार वर्तमान में हरियाणा व पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। वहीं, इस बीच बीते दिन 6 जनवरी को भी प्रदेश के अधिकतम तापमान (Maximum Temp) में कटौती देखने को मिली है। यहां के तापमान में औसतन 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती दर्ज की गई है। प्रदेश का यह तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 


वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है। वहीं, आज बुधवार 7 जनवरी को भी नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।  इसी के साथ रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

जानें कैसा है पंजाब का मौसम 


हरियाणा (Haryana News) के साथ-साथ पंजाब में भी काफी सर्दी पड़ रही है। इस दौरान यहां बठिंडा सबसे ज्यादा सर्द एरिया रहा है। बठिंडा का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

वहीं इस दौरान हरियाणा और दोनों ही प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वर्तमान में जो मौसमी परिस्थितियां बनी हुई हैं ऐसे में फसलों पर भी पाला जमने लगा है। इस बीच कुछ फसलें खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (Weather Alert) ने भी हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।