Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन से करवट लेगा मौसम, IMD ने किया अपडेट जारी
Haryana Weather Update : हरियाणा में इन दिनों गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और साफ आसमान के चलते कई इलाको में खूब गर्मी पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में इस दिन से मौसम करवट लेने वाला है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Forecast) के बारे में-
HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर तो इस समय तक मौसम (Haryana Weather Updates) सुहावना रहता है, लेकिन इस बार होली से पहले ही तापमान चढ़ने लगा था और मार्च के इस पहले हफ्ते में ही तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अब इसी बीच आईएमडी ने प्रदेश में मौसम के करवट को लेकर संभावना जताइ है।
आगामी 2–3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा के कई जिलों में तापमान (Haryana Weather Temprature) सामान्य से 5 से 8 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान गुरुग्राम में पारा 35°C तक पहुंच गया है। वहीं, भिवानी, नारनौल, हिसार और चंडीगढ़ में भी टैम्प्रेचर 33–34°C के आसपास रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 2–3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान 34–35°C के करीब बना रहने के आसार है। 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है।
हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान
बीते दिनों के मुकाबले हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान (Haryana's maximum temperature) लगभग 0.9 डिग्री बढ़ गया है।वहीं, औसत तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री अधिक हो गया है। गुरुग्राम में तो पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, बाकी जिलों में भी हालात ऐसे ही बने हुए हैं। भिवानी में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और नारनौल (Weather Forecast) में 34 डिग्री, हिसार में 33.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 33.1 डिग्री, अंबाला में 32.6 डिग्री, रोहतक में 32.3 डिग्री, करनाल में 31.4 डिग्री और पलवल में 32.7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है।
8 मार्च तक मौसम का हाल
बीते दिनों कहीं भी राज्य में बारिश (Haryana Rain Updates) नहीं हुई है और पूरे दिन आसमान साफ रहा है, जिससे दिन का तापमान बढ़ता गया है। आईएमडी के अनुसार आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहने वाला है और बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं है। इस दौरान का तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम एक्सपर्ट (IMD Weather Forecast) का कहना है कि 8 मार्च तक मौसम सूखा रह सकता है, लेकिन थोड़ा बदलता रहेगा। 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है और इस दौरान हवाओं की दिशा भी बदल सकती है।
