home page

Haryana Weather Update : हरियाणा में 4 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD अलर्ट जारी

Haryana Rain Alert : हरियाणा में बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के कारण कई जिलों में नुकसान भी हुआ है। इस बार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात जैसे इलाको में अच्छी बारिश (Rain Alert Haryana) दर्ज की गई है। लगातार बारिशों का दौर जारी है। आज भी हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, फतेहाबाद में बारिश देखने को मिली है। 

 | 
Haryana Weather Update : हरियाणा में 4 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD अलर्ट जारी

HR Breaking News (rain alert Haryana) हरियाणा में मौसम विभाग ने चार दिन के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। चार दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की जाने वाली है। प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।

 

हरियाणा में अब तक 162.8 एमएम बारिश दर्ज (Rain Alert) की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 117.7 एमएम बारिश इस दिन तक होती है। हरियाणा में 38% सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। 

 

 

19 जुलाई तक रहेगा बारिश का दौर 
 

हरियाणा में 19 जुलाई तक बारिश का दौर चालू रहने वाला है। दिल्ली, एनसीआर, फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में मानसून (Monsoon rain alert) मेहरबान नजर आ रहा है।

 

प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मंगलवार को भी मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से 19 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

लगातार बदलता रहेगा प्रदेश का मौसम 
 

आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम लगातार बदलता रहेगा। भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं, कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। बारिश का सिलसिला अलग-अलग जिलों में जारी रहेगा। हरियाणा में यमुनानगर में 365.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि महेंद्रगढ़ में 340.6 मिली मीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। रेवाड़ी में भी 301.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 


कहां कितनी बारिश होने का अनुमान 
 

मौसम विभाग की ओर से 15 से 18 जुलाई तक के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसमें 15 जुलाई को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात सहित 13 जिलों में बारिश (rain alert) होने की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश के 14 से 16 जिलों में 25 से 50% बारिश देखने को मिल सकती है।

कैथल, जींद और पानीपत में 50 से 75% बारिश होने का अनुमान है। वेदर सिस्टम स्ट्रांग बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली, एनसीआर सहित हरियाणा के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।