home page

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में करवट लेगा मौसम, IMD ने किया अपडेट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ रहा है। अभी से अप्रैल-मई जैसी गर्मी हो रही है। अब इस गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब हरियाणा का मौसम (Haryana Weather Update) करवट लेने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
 | 
Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में करवट लेगा मौसम, IMD ने किया अपडेट जारी

HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी महसूस की जाने लगी है। हरियाणा के कई जिलों में तापमान औसत से ऊपर पहुंच गया है। वैसे तो हर बार इस महीने में मौसम थोड़ा सुहावना रहता है, लेकिन इस बार गर्मी का असर लगातार बढ़ा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (Haryana Weather Forecast)  में करवट को लेकर अपडेट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा  के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

 

 

औसत से काफी ऊपर पहुंचा तापमान


हरियाणा में मार्च के पहले हफ्ते से ही तापमान खूब बढ़ गया है और धीरे धीरे तेज धूप का असर दिखने लगा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक कई जिलों में तापमान औसत से काफी ऊपर पहुंच गया है। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान बीते दिनों के मुकाबले तकरीबन 8.0 डिग्री बढ़ गया। वहीं हरियाणा के हिसार जिले में बीते दिनों अधिकतम तापमान (Haryana Weather Temprature) 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

कहां रहा सबसे कम तापमान


बीते दिनों सबसे कम तापमान सोनीपत (sonipat  weather Forecast) जिले में 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं  बाकी जिलों में भी हालात ऐसे ही है। वही, भिवानी में तापमान 35.4 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 35.0 डिग्री, नारनौल, मेवात ,गुरुग्राम में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और बाकी जिलों में 30.0 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का टैम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया है।


मौसम एक्सपर्ट (IMD Weather) का कहना है कि कल 8 मार्च तक हरियाणा का मौसम सूखा रहने के साथ ही बदलता रहेगा।वहीं, आज 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाको में बादलो की आवाजाही लगी रह सकती है और हवाओं की दिशा बदल सकती है। इस दौरान रातें ठंडी हो सकती है और दिन में गर्माहट महसूस की जाएगी।

कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 


इसके साथ ही कल 8 मार्च को अधिकतम तापमान तकरीबन 25-26°C रह सकता है और न्यूनतम 11°C के रहने के आसार है। इस दिन से तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 9 मार्च को मौसम स्थिर और सामान्य से हल्का गर्म बने रहने की संभावना है और दिन का तापमान तकरीबन 27-30°C के बीच रह सकता है। हालांकि इस दौरान बारिश का अलर्ट (Haryana rain alert)जारी नहीं किया गया है। 

हरियाणा में बढ़ा AQI लेवल 


हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ ही अब AQI लेवल (AQI level in Haryana) में भी बदलाव आ रहहा है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज 7 मार्च को AQI लेवल 293 के करीब दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 248 रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 245 के करीब दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला जिले में AQI लेवल 220 रिकॉर्ड किया गया है।