home page

Delhi NCR Heavy Rain Alert : दिल्ली में होगी तगड़ी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Delhi NCR Heavy Rain Alert : देश में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। एक ओर जहां केरल व महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। वहीं, दूसरी ओर देश के बाकी हिस्सों में भी मानसून से पहले की गतिविधियां भी जोरों पर हैं। केरल में मानसून के आने के बाद से बाकी शहरों के मौसम पर भी साफ असर पड़ रहा है। 

 | 
Delhi NCR Heavy Rain Alert : दिल्ली में होगी तगड़ी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HR Breaking News (Delhi Heavy Rain Alert) पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में हुए बदलाव का सामना सभी ने किया है। मई महीने में दिल्ली में  रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।

 

 

ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर फिर दिल्ली में आने वाले समय के मौसम के बारे में अपडेट जारी किया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर। 

लोगों को गर्मी से मिली राहत


राजधानी दिल्ली में मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। दिल्ली में मई महीने में हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिली है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (Delhi Heavy Rain Alert) ने पूर्वानुमान लगाया था कि मई में दिल्ली में बारिश होगी।

विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ और अभी कुछ दिन पहले भी दिल्ली में जमकर बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली के नजदीक बसे गुरुग्राम व फरीदाबाद के लोगों को अभी राहत हैं। इन दोनों ही शहरों के लिए विभाग की ओर से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।  


दिल्ली में अलर्ट जारी


इन दिनों मौसम का मिजाज देखते हुए भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से आज यानी शुक्रवार के लिए दिल्ली (Delhi Heavy Rain Alert) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का मानना है इस दौरार आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।

ऐसे में आज विभाग की ओर से यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया, जिसे बाद में ऑरेंज अलर्ट के रूप में तब्दील कर दिया गया। भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्लीवासियों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि आगामी समय में दिल्ली में मौसम संभावित रूप से खराब हर सकता है। ऐसे में लोगों को हर तरीके से तैयार रहने की आवश्यकता है। 

कल तेज बारिश की संभावना


भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि कल के मौसम के लिए जो पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार मौसम बेहद खराब हो सकता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑरेंज अलर्ट (Delhi Heavy Rain Alert) की बता करें तो यह दूसरा सबसे हाई लेवल अलर्ट है।

वहीं आज के लिए विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में काफी तेज गति से भारी बारिश होने का अंदेशा है। 

भारतीय मौसम विभाग ने इसी के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व फरीदाबाद (Delhi NCR Heavy Rain Alert) के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार गाजियाबाद व नोएडा में कल यानी शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 


मई में हुई रिकॉर्ड दर्ज बारिश


अगर हम भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की बात करें तो मई महीने (Delhi NCR Heavy Rain Alert) में अब तक दिल्ली में 186.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह मई महीने में हुई बारिश में अब तक सर्वाधिक है। इससे पहले 2008 में रिकॉर्ड तोड़ 165 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

उसके बाद यह पहली बार है जो इतनी ज्यादा बारिश मई महीने में हुई है। अगर हम औसम की बात करें तो मई महीने सिर्फ 30.7 मिलीमीटर बारिश होती है। वहीं, सोमवार को दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी। भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले समय में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

 

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से काफी ज्यादा तेजी (Delhi NCR Heavy Rain Alert) से आगे बढ़ रहा है। सामान्यत देश में मानसून की दस्तक 1 जून को केरल में होती है।

हालांकि इस बार मानसून ने 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी है और इसका प्रभाव पूरे देश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में मानसून की एंट्री कब होगी इसके लिए विभाग की ओर से कोई पूर्वानुमान घोषित नहीं किया गया है।
 

News Hub