Delhi me barish : दिल्ली NCR में तगड़ी बारिश, अगले 24 घंटे के लिए फिर अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी होगी झमाझम
Delhi me barish : वर्तमान में पूरे देश में मानसून ने अपनी गति पकड़ ली है। इसी के साथ उत्तर भारत में भी मानसून की बारिश (barish update) पूरे जोरों पर हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला हुआ है और बारिश दर्ज की जा रही है। बीते दिन देश के कई शहरों में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट (weather update) जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।

HR Breaking News (Delhi NCR me barish) देश की राजधानी समेत विभिन्न हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ रखी है। बीते दिन यानी रविवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर देर रात तेज बारिश (rain in delhi) शुरू हुई थी।
इसी के साथ वर्तमान में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी भारी बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में वहां के लोगों के आमजन का जीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
वहीं, अगर हम उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति की बात करें तो यहां पर वर्तमान में मानसून (monsoon rain) की गति धीमी पड़ गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश का सिलसिला भी जारी है।
मौसम ने ली पूरी तरह करवट
जून महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को भयंकर गर्मी (garmi ka mausam) का सामना करना पड़ा था। वहीं, उत्तर भारत में जुलाई महीने की शुरुआत से ही मौसम (july me barish) ने पूरी तरह से करवट ले ली है।
एक ओर जहां दिल्लीवासियों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लोगों को भयंकर बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट (kal ka mausam) जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़िए हमारी पूरी खबर।
दिल्ली में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर (NCR me barish) में बीते दिन यानी रविवार को देर रात से बारिश शुरू हुई है। ऐसे में आज पूरी राजधानी में मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। ऐसे में आज भी भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट में कहा गया है कि दिल्ली में आज फिर से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
हालांकि बीती रात हुई बारिश (rain update) के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, भारत मौसम विभाग की ओर से आज यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी ने इस दौरान आने वाले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली व एनसीआर में तेज हवा चलने का आसार जताया है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून (UP rain alert) का प्रभाव दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान आईएमडी की ओर से सोमवार को तेज बारिश होने का अलर्ट जारी (tej barish kab hogi) किया गया है।
वहीं, इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों की भागों में बिजली चमकने और बादल गर्जने के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में भूस्खलन की आशंका
पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मानसून (UK ka mausam) अपने तेवर दिखा रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से आज एक बार फिर उत्तराखंड में भयंकर बारिश होने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट (rain orange alert) जारी किया गया है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे में 67 सड़कें बंद हो चुकी हैं।
ऋषिकेश-यमुनोत्री नेशनल हाईवे भी इस दौरान शामिल है। देहरादून व इसके आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, इस दौरान उत्तराखंड के लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह आपातकालीन केंद्र की ओर से दी गई है।
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मानसून अपने तेवर दिखा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी मानसून (Monsoon alert) अपनी पूरी गति पर है। बीते दिन यानी रविवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी और चंबा क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई है। इससे लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से आज यानी सोमवार को ऊना, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर व अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। चंबा व कुल्लू में भी इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले 24 घंटे बेहद संवेदनशील हैं।
बिहार में मानसून की गति पड़ी धीमी
एक ओर जहां देश के कई प्रदेशों में मानसून की तेज बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं, बिहार में वर्तमान में मानसून की गति काफी हद तक थम सी गई है। इसके पीछे वजह है कि वर्तमान में मानसून ट्रफ (monsoon trough) लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है। ऐसे में तकरीबन 19 दिन पहले जो मानसून सीमाओं पर अटका था, वह दोबारा से ढ़ीला पड़ गया है। ऐसे में बिहार में बारिश के आसार काफी कम हैं। इससे मौसम उमस भरा रहेगा।