home page

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 48 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी

UP Weather : उत्तर प्रदेश में इस बार जमकर बारिश हो रही है। इस मानसून में सामान्य से 10% अधिक भारी दर्ज की जा चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश में औसत बारिश की बात करें तो 482 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि 11 अगस्त तक 439.1 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। 

 | 
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 48 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी

HR Breaking News (UP Rain) उत्तर प्रदेश में इस बार जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ भी आ चुकी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से तगड़ी बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 48 घंटे के लिए कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 

 

किन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट 
 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (UP Rain Alert) जारी किया गया है। कई जिलों में धूप खिल रही है तो कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश देखने को मिलेगी। बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने से जल भराव की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 

15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम 


उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम (Weather Forecast UP) परिवर्तनशील रह सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ में बिजली गिरने का भी अनुमान है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त तक अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के असर है। 

नदियों का जल स्तर बढ़ा
 

उत्तर प्रदेश में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। गंगा और यमुना में पहाड़ों में हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इन नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मथुरा में यमुना नदी बाढ़ का खतरा उत्पन्न कर रही है।

आगरा में भी इससे बाढ़ का खतरा बन रहा है। जबकि दिल्ली में भी विभाग अलर्ट है। फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना के जल स्तर को देखते हुए प्रशासन स्तर्क हो गया है।

अधिकारियों ने नदी किनारे दौरा करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर बुलंदशहर के नरोरा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे कासगंज के 48 गांव में गंगा का पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। 


इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
 

कांशीराम नगर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, हरदोई, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर,  हापुड़, मेरठ, शामली, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा,  लखनऊ, कानपुर नगर, बाराबंकी, महराजगंज, संतकबीर नगर, उन्नाव, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया और आस-पास के इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।


गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा


उधर, लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों की नदियां उफान पर हैं। मथुरा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि आगरा में यह निशान से लगभग एक फीट नीचे है।

फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और अधिकारी नदी किनारे के गांवों का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इधर, बुलंदशहर के नरौरा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कासगंज के 48 गांवों में गंगा का पानी भर गया है, जिससे कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।