Kota Mandi Bhav : गेहूं में तेजी, चना और सरसों में मंदा, जानिये आज के मंडी भाव
HR Breaking News : (Aaj Ka Mandi Bhav) देश के अलग-अलग राज्यों की मंडियों में कई फसलों की कीमतों में तगड़ा बदलाव हुआ है। खासकर सोयाबीन, चने, गेहूं और सरसों की कीमत में बड़ा फेरबदल देखा गया है। फसलों के भावों में हो रहे इस बदलाव को देख किसान भी हैरान हो रहे हैं।
किसानों का मानना था की सीजन खत्म होने के बाद फसलों के भाव में सुनहरी तेजी देखने को मिलेगी लेकिन यहां सब उल्टा हो रहा है। ऑफ सीजन के समय में भी मंडियों में फसल आ रही है। इसी बीच चना और सरसों के दामों में गिरावट नजर आई है। वहीं गेहूं के दाम में आज तेजी देखने को मिली है।
सीजन ऑफ होने के बाद मंडियो (Mandi Bhav Today) में अभी भी फसलों की आवक जारी हैं। भामाशाह मंडी की बात करे तो तकरीबन 39000 कट्टे फसल उत्पादों के पहुंचे। गेहूं की कीमत (wheat price hike) में 20 रूपए तेजी देखी गई वहीं सोयाबीन चना 50 मंदा रहा और बात करें सरसों की तो वह भी हजार रुपए मंदी रही। लहसुन की कीमत की बात करें तो 2000 से 8500 तक प्रति क्विंटल रही। वहीं खाद्य तेल की कीमतें भी किराना बाजार में एक स्थिर रेट पर रही।
किस फसल का क्या चल रहा है भाव?
बात की जाए अगर गेहूं के भाव (wheat price) की तो इसमें 20 रुपए की तेजी देखी गई है। मंडी में गेहूं 2571 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, धान की कीमत की बात करें तो धांसू सुगंधा मंडियों में 2200 से 2551 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है एवं 1847 किस्म के धान की कीमत (price of paddy) की बात करें तो यह 2500 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि 1509 किस्म के धान की कीमत की बात की जाए तो यह 2190 से 2850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है इसी के साथ , धान पूसा 2731 51 और 1718 धान की किस्म 3000 से 3570 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। बात करें सोयाबीन की कीमत की तो यह 3990 से 4701 रुपए प्रति क्विंटल है और अलसी 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल है।
मंडियों में ज्वार शंकर 2190 से 2600 नंबर पर प्रति क्विंटल बिक रही है वही सफेद ज्वार 2790 से 3990 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। मंडियों में बाजरा 2190 से 2290 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। मक्का 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। नया जौ 2000 से ₹2200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। तिल्ली 7000 से 8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।
मेथी 3790 से लेकर 4790 रुपए (mandi bhav today) तक बिक रही है। जबकि कलौंजी 16000 से 20000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। सूखा बदामी धनिया 5995 से 6995 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि नया ईगल धनिया 6490 से 7180 तक जा चुका है। मूंग की दाल 6485 से 7090 प्रति क्विंटल बिक रही है। पुरानी उड़द की दाल 3984 से 5495 तक, नई उड़द की दाल 5528 से 6540 के बीच चल रही है। देसी चना 5153 से 5781 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, जबकि मौसमी चना 4956 से 5695 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। पेप्सी चना 4995 से 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।
खाद्य तेलों के रेट
खाद्य तेल भाव की बात (edible oil rates) की जाएं तो 15 किलो प्रति टिन का रेट 2188 रुपए चल रही है। चंबल की कीमत 2170 और बात करें सदाबहार की कीमत की तो वह 2074 है। दीप ज्योति की कीमत 2087, सरसों स्वास्तिक की कीमत 2799 रुपए प्रति टिन बिक रही है।
मूंगफली की कीमत (price of peanuts) की बात करें तो ट्रक 2808 रुपए प्रति टिन, कोटा स्वास्तिक 2388 रुपए प्रति टिन, सोना सिक्का 2656 रुपए प्रति टिन, कटारिया गोल्ड 2389 रुपए प्रति टिन है।
वनस्पति घी की कीमत (price of vegetable ghee) की बात करें तो स्कूटर 1799 रुपए प्रति टिन, अशोका 1805 रुपए प्रतिटिन बिक रही है।
चीनी के भाव (sugar prices) 4320 से 4370 प्रति क्विंटल।
देसी घी में मिल्क फूड 8870 रुपए प्रतिटिन, कोटा फ्रेश 8688 रुपए प्रतिटिन, पारस 8940 रुपए प्रतिटिन, नोवा 8905 रुपए प्रतिटिन, अमूल 9403, सरस 9407, मधुसूदन 9289 रुपए प्रतिटिन बिक रही है।
चावल व दाल की कीमतों (Price of rice and pulses) का जिक्र करें तो बासमती चावल 6999 से 8508 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग दाल की कीमत 8000 से 85005 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग मोगर की कीमत 9000-9507 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द दाल के भाव 8000-9009 रुपए प्रति क्विंटल, तुअर दाल के रेट 8000-10809 रुपए प्रति क्विंटल, चना दाल की कीमत देखे तों 7000-7207 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द मोगर 9000-10500 वहीं मसूर दाल की कीमत देखें तो 7000-7500 प्रति क्विंटल रहा है।
फसलों के साथ-साथ सोने और चांदी की कीमतों (gold and silver prices) में भी गिरावट देखी गई है। सराफा बाजार में आज चांदी में 1500 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही। वही बात सोने की कीमतों की बात की जाए तो सोने का ताजा भाव 24 कैरेट सोने के लिए प्रति 10 ग्राम ₹99,910 है। 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹93,749 है।
