hrbreakingnews.com

5 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें बारिश वाले राज्यों की लिस्ट 

5 November 2026 tak ka mausam - देश भर में मौसम करवट बदल रहा है। बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। पिछले दिनों चक्रवर्ती तूफान ने कई जगहों पर कहर बरपाया है। 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 210 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का दौरा 5 नवंबर तक जारी रहेगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन राज्यों में ज्यादा बारिश होगी।

 
5 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें बारिश वाले राज्यों की लिस्ट 

HR Breaking News - मौसम विभाग ने एक बार फिर आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में चक्रवर्ती तूफान का असर देखने को मिलेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ भारी बरसात होगी। बीते 24 घंटे के वेदर पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam Update) में सबसे ज्यादा 210 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा उड़ीसा में 120 से 200 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में 70 से 110 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।


मध्य भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार मध्य भारत के पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर, विदर्भ में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर और 4 से 5 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 से 31 अक्टूबर और 2 से 3 नवंबर के बीच आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


पूर्वी भारत में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट - 


पूर्वी भारत में भी मौसम बदल चुका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 से 31 अक्टूबर के बीच बिजली कड़कने और आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार (bihar mausam), गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड (Uttarakhand Weather) में 30 अक्टूबर, उड़ीसा में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को जमकर बदल बरसेंगे। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच ओडीशा में तेज तूफानी हवाएं चलने बिजली कड़कने और मूसलधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 30 अक्टूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और कुछ जगहों पर बारिश भी होगी। 

उत्तर पश्चिम भारत में होगी बहुत भारी बरसात - 


उत्तर पश्चिम भारत के लगभग सभी राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 30 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ व्यापक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर को बहुत भारी बरसात होगी। 

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर, उत्तराखंड में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हल्की बरसात होने की संभावना है। पंजाब और पश्चिमी राजस्थान (rajasthan mausam) में 30 अक्टूबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 30 अक्टूबर को आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।


उत्तर पश्चिम भारत में कब होगी बारिश - 


उत्तर पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर (5 November tak ka mausam), असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 5 नंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज कहीं कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बरसात होगी। पश्चिम भारत के कोंकण- गावा, मराठवाड़ा में 30 अक्टूबर, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र तथा सौराष्ट्र में 30 से 31 अक्टूबर के बीच तेज बरसात का अनुमान है।


पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम - 

पश्चिम भारत के गोवा तथा मराठवाड़ा में 30 अक्टूबर, गुजरात क्षेत्र (Gujarat weather) में 30 31 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 31 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बिजली गिरने और तूफानी हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।