hrbreakingnews.com

9 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी की भारी बारिश वाले राज्यों की लिस्ट 

9 November 2026 tak ka mausam - देश के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान मुरासु ने आज सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार कर लिया है। यहां 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चली है। अब यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

 
9 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी की भारी बारिश वाले राज्यों की लिस्ट 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से डराने वाला अलर्ट किया है। दरअसल नवंबर का महीना चल रहा है और सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने वाली है। 


ताजा अपडेट के अनुसार, चक्रवर्ती तूफान मुरासु उत्तर पश्चिम की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यहां आने पर तूफान की गति धीमी पड़ने की संभावना है। यहां तूफानी हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 120 से 210 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। तमिलनाडु में 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में बहुत तेज बारिश का अलर्ट - 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के पांडिचेरी, कराईकाल और तमिलनाडु में 5 से 8 नवंबर, केरल और माहे में 4 से 8 नवंबर, लक्षद्वीप में 3 नवंबर और 7 से 9 नवंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4 से 5 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Mausam) और यनम में 3 से 4 नवंबर तथा रायलसीमा और तेलंगाना में 3 नवंबर को तेज आंधी-तूफान और मेघ गर्जन के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने तीन से चार नवंबर और 9 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल, केरल और माहे में 3 नवंबर और 9 नवंबर को, लक्षद्वीप में चार से 6 नवंबर, तटीय कर्नाटक में तीन से 9 नवंबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तीन से 6 नवंबर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 3 नवंबर और 6 से 9 नवंबर, तटिय आंध्र प्रदेश, यनम में 5 से 9 नवंबर, रायलसीमा में 4 से 9 नवंबर तथा तेलंगाना में 4 से 7 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मध्य भारत में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी - 


 मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां कई जगहों पर अति भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने छत्तीसगढ़ में 4 से 5 नवंबर के बीच तेज आंधी-तूफान के साथ बहुत तेज बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। 3 से 4 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। यहां हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

पूर्वी मध्य प्रदेश में तीन से चार नवंबर को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी। पश्चिम मध्य प्रदेश में 3 नवंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में तीन से चार नवंबर, विदर्भ में 3 से 5 नवंबर, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather) में 3 नवंबर तथा 6 से 7 नवंबर के बीच हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन से चार नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ में अति भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की है। 

पूर्वी भारत में होगी मूसलाधार बरसात - 

पूर्वी भारत के उड़ीसा (Orissa ka mausam) में तीन से चार नवंबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश होगी। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेग।  कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 3 से 9 नवंबर गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप- हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 3 नवंबर, झारखंड (Jharkhand weather update) में 3 से 4 नवंबर, उड़ीसा में 5 से 7 नवंबर को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। उड़ीसा में 3 नवंबर को बहुत तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है। 

इन राज्यों में नहीं होगी बारिश - 

मौसम विभाग (weather update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिम पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के मौसम में अगले एक सप्ताह ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। लगभग सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल जाने से बूंदाबांदी हो सकती है। बहुत भारी बारिश या फिर तेज आंधी-तूफान को लेकर कोई भी विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।