hrbreakingnews.com

19 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

19 october 2026 tak ka mausam - देशभर में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बारिश का दौर थम गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ राज्यों में अगले काफी दिनों तक बारिश होने की संभावना है। हाल ही में मौसम विभाग ने 6 से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है। चलिए खबर में जानते हैं 19 अक्टूबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा।

 
19 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6 से 7 दिन देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कुछ जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान (rajasthan mausam) में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश का यह दौर उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी भारत के राज्यों में भी जारी रहेगा। 


उत्तर पश्चिम भारत में 19 अक्टूबर तक होगी बारिश - 


मौसम विभाग (Rain Alert) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 13 से 15 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (delhi mausam), पंजाब में 14 से 15 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। 16 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर, 13 से 14 अक्टूबर और 16 से 17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, 13 से 19 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड में हल्की बरसात देखने को मिलेगी।

हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 13 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में‌ 14 से 16 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (kal ka mausam) ने हिमाचल प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।


मध्य भारत के राज्यों में होगी तेज बारिश - 


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 15 से 19 अक्टूबर, विदर्भ में 16 से 19 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 13 से 19 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 17 अक्टूबर, विदर्भ में 16 से 17 अक्टूबर के बीच तेज तूफानी हवाएं चलेंगी और झमाझम बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल सकती है।


पूर्वी भारत में मौसम लेगा करवट - (IMD Rain Alert)


पूर्वी भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग (weather Update) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 14 अक्टूबर को लगभग सभी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 से 19 अक्टूबर के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, बिहार, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16 से 18 अक्टूबर 13 से 19 अक्टूबर के दौरान उड़ीसा में हल्की बरसात होगी।


पूर्वी भारत में आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी - (Mausam Update)

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर, असम, मेघालय में 13 से 17 अक्टूबर (17 October ka mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 से 16 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। 13 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।


पूर्वी भारत में फिर शुरू होगी बारिश - (Barish ka Alert)

पश्चिमी भारत में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अब एक बार फिर से कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा में 15 से 19 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 14 से 19 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 16 से 19 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास होगा।