hrbreakingnews.com

बीकानेर मंडी में जीरा-ईसबगोल के भाव में जोरदार तेजी, मूंगफली में नरमी, जानें भाव

 
बीकानेर मंडी में जीरा-ईसबगोल के भाव में जोरदार तेजी, मूंगफली में नरमी, जानें भाव

Bikaner Mandi bhav: बीकानेर अनाज मंडी में सोमवार को कई कृषि जिंसों में तेजी देखने को मिली। ईसबगोल के भाव में अच्छी बढ़त रही और ऊपरी भाव 14000 से बढ़कर 15125 पहुंच गया। जीरा भी मजबूत रहा और 21225 से बढ़कर 22125 के स्तर पर पहुंच गया। ग्वार, मोठ, मूंग और चणा के ऊपरी भाव में भी बढ़त दर्ज की गई।

मूंगफली में इस दौरान नरमी देखने को मिली और इसका ऊपरी भाव 8011 से घटकर 7551 रह गया। गेहूं, सरसों, खड़बा और मेथी के भाव में खास बदलाव नहीं रहा। वहीं ग्वार में 40 रुपए, मोठ में 25 रुपए, मूंग में 30 रुपए और चणा में 60 रुपए तक ऊपरी भाव में तेजी रही। कुल मिलाकर बीकानेर मंडी में ईसबगोल और जीरा में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली।

बीकानेर अनाज मंडी के भाव

फसल भाव
मुंगफली  6500 से 7551
ग्वार  6400 से 6651
मोठ  8700 से 9261
मूंग  8200 से 8751
सरसों  7000 से 7500
खड़बा  7000 से 7400
गेहूं  2700 से 3050
चणा  6800 से 7100
मेथी  5800 से 6600
ईसबगोल  13000 से 15125
जीरा  21000 से 22125

डिस्क्लेमर: मंडी भाव आवक, गुणवत्ता, मांग और नीलामी के अनुसार बदल सकते हैं। ऊपर दिए गए भाव उपलब्ध मंडी जानकारी के आधार पर हैं। व्यापार करने से पहले स्थानीय मंडी में भाव की पुष्टि जरूर करें।