IMD Haryana Rain Alert : झमाझम बारिश के लिए एक्टिव हुआ मानसून, हरियाणा और दिल्ली NCR में 3 दिन आफत की बारिश
IMD Rain Alert : मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है। झमाझम बारिश का दौर दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा। 72 घंटे प्रदेश में झमाझम बारिश (rain alert) होने का अनुमान है। बारिश से किसानों को फायदा तो वहीं शहरों में जलभराव का अंदेशा है।
HR Breaking News (Rain Alert in Haryana) हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में फिलहाल मानसून की स्थिति अत्यधिक सक्रिय है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
पूरे प्रदेश की औसत बारिश भी सामान्य से कई ज्यादा अधिक है। दो दिन मानसून (Haryana Monsoon alert) के तेवर कमजोर पड़ने के बाद फिर से मानसून फुल एक्टिव मोड में आ गया है।
इन इलाकों में हो रही है तेज बारिश
देश के अलग अलग इलाकों में तेज बारिश (rain alert haryana) का दौर चल रहा है। हरियाणा दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मानसून सक्रीय हो गया है।
आज सुबह से ही दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, झज्जर, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, हिसार, रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश (rain alert) का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिर से मानसून हुआ एक्टिव
देश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। इसी के साथ हरियाणा दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR rain alert) में भी वेदर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। 21 जुलाई को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिली है।
इन जिलों में ज्यादा और कम रहा तापमान
हरियाणा में तापमान में काफी फेरबदल देखने को मिला है। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिकत तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में सबसे कम यमुनानगर जिले में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विज्ञानिकों की ओर से प्रदेश में बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है।
अब तक का बारिश का यह रहा ग्राफ
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज (rain record in India) की गई है। 21 जुलाई तक औसतन 154.4 प्रतिशत बारिश होती है, परंतु, अब तक 191.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में 436 एमएम दर्ज की गई है। वहीं कैथल में बहुत कम बारिश हुई है, जोकि 90.4 एमएम दर्ज की गई है।
25 जुलाई तक मौसम में दिखेगा बदलाव
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU) के विभागाध्यक्ष डॉ मदल खिचड़ के अनुसार 25 जुलाई तक मौसम बदलाव में रहेगा।
प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में काफी तेज बारिश होने का भी अनुमान है।
आज के लिए कहां कहां बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) की ओर से कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, गुरुग्राम, रेवाड़ी, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और सिरसा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
23 जुलाई को अंबाला, करनाल और यमुनानगर में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD rain alert) का अनुमान है कि अन्य इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है, ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रह सकता है।
वहीं, 24 जुलाई के लिए गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट है। 25 जुलाई को भी हल्की फुल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
